बॉलीवुड कलाकार और उनकी फिल्में आम लोगों की जिंदगी का एक बहुत ही खास हिस्सा हैं। जब भी किसी पसंदीदा अभिनेता की फिल्म सिनेमाहॉल में लगती थी तो दर्शक उसे देखने जरूर जाते थे। लेकिन साल 2020 में जब कोरोनावायरस ने दस्तक दी तो सिनेमाहॉल में भी ताले लग गए। इस महामारी से सभी को सुरक्षित रखने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। जिससे उद्योग जगत में गहरा असर पड़ा। इसका बहुत बड़ा असर सिनेमाहॉल में भी देखने के मिला। जिन्हें कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा को मद्देनजर बंद कर दिया गया था। हालांकि एक-एक करके अब सभी चीजें वापस से खुल रही हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले एक साल से थिएटर्स अपनी पूरी क्षमता पर नहीं खुल पाए हैं।
ओटीटी: इन सितारों ने महसूस नहीं होने दी सिनेमाघर की कमी, एक के बढ़कर एक किरदारों से किया हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी यूं ही नहीं कहा जाता, उनकी फिल्म आए और बिना धमाका किए गायब हो जाए ऐसा तो मुमकिन नहीं है। जब सभी बड़े सितारे अपनी फिल्मों की रिलीज के लिए कोरोना के बाद सिनेमाहॉल खुलने का इंतजार कर रहे थे तो उस दौरान अक्षय कुमार ने एक बड़ा जोखिम उठाया। उनकी फिल्म 'लक्ष्मी' बनकर तैयार थी। लेकिन थिएटर बंद होने की वजह से बड़े परदे पर उसे रिलीज नहीं किया जा सका। ऐसे में अक्की ने भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दूसरा रास्ता खोज निकाला और अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया।
थलपति विजय
एक अभिनेता की सफलता की असली पहचान होते हैं उनके प्रशंसक। जो कई महीनों पहले से ही अपने पसंदीदा सितारे की फिल्म के प्रमोशन में जुट जाते हैं और ऐसा ही है साउथ के अभिनेता थलपति विजय के साथ भी। उनकी फिल्म 'मास्टर' पिछले साल रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। वो अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म से पहले एक महल खड़ा करना चाहते थे, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हुआ। विजय ने अपने प्रशंसकों को ये भरोसा दिलाया कि उनकी फिल्म जब भी रिलीज बड़े परदे पर ही होगी। उन्होंने अपना ये वादा निभाया। 13 जनवरी, 2021 को सीमित क्षमता के साथ खुले हुए सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज किया गया। उनकी फिल्म 'मास्टर' साल की पहली बड़ी रिलीज थी। भले ही 50 % सिनेमाघर खुले हों, फिर भी उनकी फिल्म को ज्यादा घाटा नहीं हुआ।
समांथा अक्किनेनी
'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लोग इस सीरीज को जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। इस सीरीज का यूं तो हर किरदार लोकप्रिय है। लेकिन दर्शकों की जुबां पर अगर सबसे अधिक किसी का नाम है तो वो है राजी यानि की समांथा अक्किनेनी का, जो इस शो में विलेन बनी हैं। द फैमिली मैन के दूसरे भाग में वो बहुत ही उम्दा फाइटर है और बागी ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं। उनका मनोज बाजपेयी से सामना होता है, जिसके बाद इनके बीच मुकाबला होता है।
जयदीप अहलावत
15 मई 2020 को रिलीज हुई सीरीज 'पाताल लोक' दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। जिसमें जयदीप अहलावत ने हाथीराम की भूमिका निभाई थी। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसे वैराइटी मैगजीन ने 2020 के बेस्ट इंटरनेशनल शोज में से एक बताया। इसे फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स की आठ श्रेणियों में नॉमिनेशन मिला, जिसमें से इस शो ने 5 पुरस्कार जीते। जयदीप अहलावत को उनके प्रदर्शन के लिए खूब वाहावाही मिली।