कमाल आर खान उर्फ केआरके इन दिनों बॉलीवुड पर लगातार हमले कर रहे हैं। हाल ही में वह आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर लगातार निशाना साध रहे थे। इस फिल्म को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। इस बीच अब उनके निशाने पर अक्षय कुमार आ गए हैं। केआरके ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से अक्षय कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
KRK: आमिर के बाद अब केआरके के निशाने पर अक्षय कुमार, 'कुठपुतली' की रिलीज पर कह दी ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ताजा ट्वीट में केआरके ने अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने कहा, 'अक्षय कुमार की अगली फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। क्या यह सामान्य है? अगर आप सोचते हैं, यह सामान्य है तो आप मूर्ख हैं। इसका मतलब है कि अक्षय 2023 के अंत तक बॉलीवुड को तबाह देंगे।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि उनकी छह फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिनमें लगभग 1200 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि आज के समय में कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म इतनी ऊंची कीमत नहीं देगा। यह बॉलीवुड के ताबूत में अंतिम कील है।'
Akshay Kumar’s next film is going to release directly on #OTT. Is it normal? If you think, it is normal then you are a fool. It means that Akshay has destroyed Bollywood till the end of 2023. If ppl can still watch Akshay kumar film on #OTT when all the theatres are open..
— KRK (@kamaalrkhan) August 18, 2022
बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली जल्द ही सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह तीसरा मौका है जब अक्षय की कोई फिल्म सीधे डिजिटल पर उतारी जा रही है। इससे पहले उनकी लक्ष्मी और अतरंगी रे फिल्म भी इसी तरह रिलीज हो चुकी है।
कठपुतली के अलावा अक्षय इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनके पास एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां है जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी फिल्म बना चुके अली अब्बास जफर कर रहे हैं। इसके अलावा वह रामसेतु और ओएमजी 2 में भी नजर आने वाले हैं।