{"_id":"62fe28630dfd1b2dae0d8280","slug":"shehnaaz-gill-reacts-on-dating-rumours-with-raghav-juyal-after-sidharth-shukla-gets-furious-on-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ के बाद टीवी के इस होस्ट को डेट कर रही हैं शहनाज! अभिनेत्री का रिएक्शन उड़ा देगा होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ के बाद टीवी के इस होस्ट को डेट कर रही हैं शहनाज! अभिनेत्री का रिएक्शन उड़ा देगा होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पंजाब की कटरीना कही जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी अदाओं से सभी को प्रभावित करती रहती हैं। वह अक्सर अपने चुलबुले अंदाज और क्यूटनेस के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कथित तौर पर सीरियस रिलेशनशिप में रही शहनाज एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री एक मशहूर टीवी होस्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब इन खबरों पर शहनाज का रिएक्शन सामने आया है।
Trending Videos
2 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल अक्सर सिद्धार्थ शुक्ला और अपने करियर के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबर चल रही है कि शहनाज होस्ट, डांसर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब एक इवेंट में शहनाज से जब इस बारे में सवाल किया गया तो वह मीडिया पर भड़क उठीं। बीते दिन अपने भाई शाहबाज के नए म्यूजिक वीडियो के लॉन्च इवेंट में पहुंची शहनाज ने जमकर मीडिया की क्लास लगाई। शहनाज बोलीं, 'मीडिया झूठ बोलती है। मीडिया हर बार झूठ बोलती है और कुछ भी बोलती है।' इसपर जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वह अपनी लिंकअप की खबरों के कारण मीडिया को झूठा तो नहीं बोल रही हैं? तो शहनाज बोलीं, 'हां तो बोलती हैं ना मीडिया झूठ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : insta
शहनाज ने सरेआम मीडिया को खरी-खोटी सुना दी। शहनाज ने मीडिया पर आरोप लगाने के बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हम किसी के साथ खड़े हो जाएं, हम किसी के साथ घूम लें तो हम रिलेशनशिप में हैं? नहीं ना। तो बस ये मीडिया फिर झूठ ही बोलती है ना? थैंक यू...और कुछ...अब मैं हाइपर हो जाऊंगी।' पिछले काफी दिनों से मीडिया में खबर थी कि शहनाज को राघव के साथ रहना, घूमना फिरना काफी पसंद आ रहा है। वह ऋषिकेश भी राघव के साथ ही घूमने गई थीं। आपको बता दें कि दोनों फिल्म 'भाईजान' में साथ काम करते नजर आने वाले हैं।
4 of 4
राघव जुयाल, शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज से पहले रिलेशनशिप की खबरों पर राघव का बयान भी सामने आ चुका है। राघव ने इनपर रिएक्ट करते हुए कहा था कि, 'यह धूल जल्दी ही बैठ जाएगी।' इसके साथ ही उन्होंने इन खबरों को नजरअंदाज करने की बात भी कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।