सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी में रंग भर देंगे ये गाने,किसी में कृष्णा ने रचाया रास तो किसी में फोड़ी दही हांडी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2022 These Best Songs of Bollywood Filmed on Shri Krishna News in Hindi
राधा कैसे न जले, गो-गो गो गोविंदा - फोटो : social media

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। कृष्णा एक एक भगवान जिनकी दीवानी पूरी दुनिया है और इसी कारण से कान्हा के मानने वाले सभी जगह मौजूद हैं। मथुरा-वृंदावन से लेकर सारे भारत समेत कान्हा का इस्कॉन मंदिर यूरोप और कई देशों में मौजूद हैं। पूरी दुनिया के साथ ही समय-समय पर बॉलीवुड भी कान्हा के रंग में डूबा हुआ नजर आता है। बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे गीत हैं, जो कान्हा की भक्ति और उनकी लीलाओं को दर्शकों को सुनाते हैं। तो चलिए इस जन्माष्टमी जानते हैं बॉलीवुड फिल्मों दिखाए गए श्याम के रंग में डूबे ये शानदार गीत....


 

Trending Videos
Janmashtami 2022 These Best Songs of Bollywood Filmed on Shri Krishna News in Hindi
किसना - फोटो : सोशल मीडिया

वो किसना है (किसना)
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'किसना' का गीत 'वो किसना है' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इस गीत को गायक    सुखविंदर सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। सुखविंदर की आवाज के साथ इस गीत में जान डालने का काम अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री ईशा शरवानी के सांग ने किया है। गीत का संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया है और गीत की रचना जावेद अख्तर ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2022 These Best Songs of Bollywood Filmed on Shri Krishna News in Hindi
राधा कैसे न जले - फोटो : social media

राधा कैसे ना जले (लगान)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' की न केवल कहानी ने लोगों को प्रभावित किया था। बल्कि कहानी के साथ-साथ इसके गीत 'राधा कैसे ना जलें' ने भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। यह गीत आज भी सुना जाता है। आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माए गए इस गीत स्वर कोकिला लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने दिया था और इसके साथ ही इसको जावेद अख्तर ने लिखा है।

Janmashtami 2022 These Best Songs of Bollywood Filmed on Shri Krishna News in Hindi
गो-गो गोविंदा - फोटो : social media
गो-गो गोविंदा (ओह माय गॉड)
साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माई गॉड'  का गाना 'गो-गो गोविंदा' कान्हा के इस त्योहार में रंग भरने का काम करता है। इस गाने पर लोग दही हांडी के समय जमकर डांस करते हैं। प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गए इस गाने को श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा ने गाया है।  
विज्ञापन
Janmashtami 2022 These Best Songs of Bollywood Filmed on Shri Krishna News in Hindi
यशोदा का नंदलाला - फोटो : social media

यशोदा का नंद लाला(संजोग)
साल 1985 में आई फिल्म 'संजोग' का गीत 'यशोदा का नंदलाला' अपने बेटे के लिए एक मां के प्यार को दर्शाता है। जितेंद्र, जयपर्दा और विनोद मेहरा की फिल्म के इस गीत को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed