{"_id":"62fe1270d7eca609580ea59d","slug":"urfi-javed-latest-video-in-purple-outfit-went-viral-on-internet-fans-likes-her-dressing-sense-after-long-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: काफी समय बाद लोगों को पसंद आया उर्फी का ड्रेसिंग सेंस, फैंस ने कहा- इस बार कुछ अच्छा पहना है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: काफी समय बाद लोगों को पसंद आया उर्फी का ड्रेसिंग सेंस, फैंस ने कहा- इस बार कुछ अच्छा पहना है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 18 Aug 2022 04:28 PM IST
सार
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपने कपड़ों और फैशन के साथ कोई ना कोई प्रयोग करती ही रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Urfi Javed
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपने कपड़ों और फैशन के साथ कोई ना कोई प्रयोग करती ही रहती हैं। उनके ड्रेंसिंग स्टाइल के लिए कई बार लोग उनकी तारीफ करते दिखते हैं तो वहीं कई बार उर्फी को अपने इन प्रयोगों के चलते ट्रोल भी होना पड़ता है। इसी बीच अब हाल ही में उर्फी का एक नया लुक सामने आया है। एक्ट्रेस हाल ही में अपने शूट के लिए मुंबई के अंधेरी पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।
2 of 4
Urfi Javed
- फोटो : सोशल मीडिया
पैपराजी के कैमने में कैद हुईं उर्फी इस दौरान फिर एक अंदाज में दिखीं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार एक्ट्रेस का ये अंदाज और उनका प्रयोग फैंस को काफी पसंद आया। कैमरे में कैद हुईं उर्फी का एक वीडियो विरल भयानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में उर्फी पर्पल रंग का आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी यह ड्रेस देखने में काफी स्टाइलिश लग रह रही है। साथ ही उर्फी भी इस ड्रेस काफी प्यारी लग रही हैं।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
ऐसा हम नहीं बल्कि इस बार खुद सोशल मीडिया यूजर्स कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट पर लोग लगातार उर्फी की ड्रेस और उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये प्यारी लग रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, आप पर ये स्टाइल बहुत अच्छी लग रही है। एक ने लिखा, ड्रेस अच्छी है। एक और यूजर ने कमेंट किया, आज फिर भी सही लग रहे हैं कपड़े। इसके अलावा नेटिजन्स लगातार कमेंट करते हुए उर्फी की तारीफ करते दिख रहे हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपने नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं। हालांकि, बहुत कम ही ऐसा होता है कि लोगों को उर्फी का स्टाइल पसंद आए। वरना वह अक्सर ही अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ा एक शख्स ब्लैकमेल कर रहा है। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।