सब्सक्राइब करें

Trolled: सितारों ने बताई अच्छा दिखने पर काम न मिलने की बात, मजाक उड़ाते हुए यूजर्स बोले- अनन्या जैसा स्ट्रगल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 18 Aug 2022 04:19 PM IST
सार

आमतौर पर सभी का मानना होता है कि बॉलीवुड में सफल होने के गुड लुक्स बहुत ही मायने रखते हैं। लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनका गुड लुक्स के चलते काम न मिलने का बताने के बाद मजाक बनाया जा रहा।वहीं, इन सितारों के पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Actors who got rejected for their good looks are getting trolled on social media kriti sanon karan tacker
कृति सेनन, करण टैकर, गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। ऐसे में इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए सितारे कड़ी मेहनत करते है। आमतौर पर सभी का मानना होता है कि बॉलीवुड में सफल होने के गुड लुक्स बहुत ही मायने रखते हैं और अगर आप दिखने में अच्छे हैं तो यह एक प्लस पॉइंट है। हालांकि इंडस्ट्री के कुछ नामी सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें गुड लुक्स के चलते ही रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, जिसके बारे में वह कई बार इंटरव्यू के दौरान जिक्र भी कर चुके हैं। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी सितारों के अच्छे दिखने पर काम ने मिलने को लेकर दिए गए पुराने बयानों को वायरल कर इनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

Trending Videos
Actors who got rejected for their good looks are getting trolled on social media kriti sanon karan tacker
करण टैकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रोल्स का शिकार हो रहे सितारे
दरअसल, टीवी शो 'लव ने मिला दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण टैकर ने हाल ही में बताया था कि उन्हें कभी किसी ने खुद में कुछ सुधारने के लिए नहीं कहा, लेकिन उन्हें अपने लुक्स के चलते रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। उन्हें काम मिलने में परेशानी भी हुई और यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। खैर, करण एकमात्र ऐसे सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्हें उनके 'अच्छे दिखने' के कारण काम न मिला हो। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ट्रोल्स का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors who got rejected for their good looks are getting trolled on social media kriti sanon karan tacker
डीनो मोरिया, गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन सितारों को लिया निशाने पर
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने एक इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया था कि उन्हें लुक्स के चलते कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। वहीं, गौहर खान ने बताया था कि उन्हें स्लमडॉग मिलियनेयर के पांच ऑडिशन राउंड क्लीयर करने के बाद अच्छे दिखने के चलते रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके अलावा डीनो मोरिया के साथ भी ऐसा ही हुआ था। अब सोशल मीडिया पर इन सितारों की खिल्ली उड़ाई जा रही है। एक ने कमेंट कर लिखा, 'मुझे भी ये दिक्कत अपनी जिंदगी में चाहिए', तो दूसरे ने लिखा, 'देखो इन गुड लुकिंग लोगों का स्ट्रगल।' एक ने कहा दिया कि अनन्या पांडे इसी स्ट्रगल की बात कर रही थीं।





Actors who got rejected for their good looks are getting trolled on social media kriti sanon karan tacker
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे
इसके अलावा भी यूर्जर तरह-तरह के कमेंट कर इनका मजाक बना रहे हैं। एक ने कमेंट किया, 'इनकी परेशानियां कब खत्म होंगी', तो दूसरे ने लिखा, 'मुझे कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला क्योंकि मैं बहुत होशियार हूं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'यह ठीक उसी तरह है जैसे कैब ड्राइवर मुझे मना कर रहे हैं कि मैं बहुत हॉट हूं, इतनी दूर नहीं जा सकते।' बता दें कि कृति सेनन, गौहर खान सहित सभी सितारे अपनी करियर में बढ़िया काम कर रहे हैं।







 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed