{"_id":"62fe0c94303007264b0650b9","slug":"debina-bonnerjee-reply-on-her-second-pregnancy-on-ask-me-anything-session-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Debina Bonnerjee: देबिना की दूसरी प्रेग्नेंसी पर लोगों ने उठाए सवाल, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Debina Bonnerjee: देबिना की दूसरी प्रेग्नेंसी पर लोगों ने उठाए सवाल, एक्ट्रेस ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 18 Aug 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी दूसरी बार अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सुर्खियों में हैं। अभी चार महीने पहले ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसकी वजह से लोग उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक इवेंट रखा था जिसमें वह उनसे कुछ भी पूछ सकते थे। इस सेशन में देबिना की प्रेग्नेंसी पर लोगों ने कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया।
Trending Videos
2 of 4
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव के दौरान एक शख्स ने जब उनसे कहा कि दूसरे बच्चे से पहले उन्हें लियाना चौधरी को थोड़ा समय देना चाहिए था। इस पर उन्होंने करारा जवाब देते हुए पूछा कि वे लोग क्या करते हैं जिनके जुड़वा बच्चे होते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : social media
वहीं एक यूजर ने उनसे कहा कि पहली बार गर्भधारण करने में उन्हें काफी मुश्किल हुई थी। ऐसे में उन्हें एक दो साल के इंतजार के बाद ही उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए था। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि इस स्थिति को मैं क्या कहूं? मैं इसे चमत्कार मानूं? अबॉर्ट करा दूं? हालांकि इस सेशन के दौरान केवल ऐसे ही सवाल नहीं पूछे गए। कई फैंस ने उन्हें दोबारा प्रेग्नेंट होने की बधाई भी दी।
4 of 4
देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी
- फोटो : insta
बता दें कि देबिना के साथ गुरमीत चौधरी भी इस दूसरी बार पिता बनने को लेकर काफी खुश हैं। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फीलिंग्स साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि वह हम दो हमारे दो के कॉन्सेप्ट पर विश्वास रखते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि वह और देबिना काम में बहुत व्यस्त रहते हैं ऐसे में उनकी बेटी लियाना के साथ अब कोई तो होगा। एक्टर ने कहा था कि बहुत जल्द लियाना का कोई भाई या बहन होगी जिसके बाद मेरा हम दो हमारे दो का सपना पूरा हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।