फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Dobaara: ट्रोल्स से पंगा लेना तापसी पन्नू-अनुराग को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर 'दोबारा' बायकॉट ट्रेंड

Thu, 18 Aug 2022 03:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 18 Aug 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Boycott Dobaara Trends On Social Media: Users Trolling Taapsee Pannu Anurag Kashyap After Akshay Aamir
अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा', 'बायकॉट रक्षा बंधन' के बाद अब सोशल मीडिया पर 'बायकॉट दोबारा' का ट्रेंड शुरू हो गया है। आमिर खान अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षा बंधन' के बाद अब नेटिजन्स ने तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' को अपने निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग की जा रही है। बता दें कि तापसी पन्नू ने खुद यूजर्स से फिल्म को बायकॉट करने को कहा था। 

Boycott Dobaara Trends On Social Media: Users Trolling Taapsee Pannu Anurag Kashyap After Akshay Aamir
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी ने कहा था..
फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन के दौरान जब तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' के खिलाफ चल रहे हेट कैम्पेन के बारे में पूछा गया था, तब निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा था, "मैं चाहता हूं कि ट्विटर पर 'हैशटैग बायकॉट कश्यप' ट्रेंड करे।" वहीं तापसी पन्नू ने जवाब में कहा, "कृपया सभी लोग हमारी फिल्म दोबारा का बहिष्कार करें। अगर आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं का बहिष्कार किया जा रहा है, तो मैं भी इस लीग में शामिल होने चाहती हूं।" इसके बाद दोनों ने ईमानदारी से दर्शकों से अपनी फिल्मों के बहिष्कार करने का ट्रेंड शुरू करने का अनुरोध किया। तापसी और अनुराग ने कहा, "पिक्चर देखो या ना देखो, मगर बायकॉट कर दो"।

Boycott Dobaara Trends On Social Media: Users Trolling Taapsee Pannu Anurag Kashyap After Akshay Aamir
तापसी पन्नू फिल्म दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रोल्स से पंगा लेना पड़ा भारी
तापसी पन्नू के इस बयान के सामने आने के बाद से ही यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू, दर्शकों पर यह सोचकर हंस रहे थे कि बहिष्कार एक छोटा सा सोशल मीडिया कैम्पेन है। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से 6 दिन पहले करीना कपूर खान ने भी यही कहा था, उन्हें एक बार फोन करके पूछ लेना, ''मैडम क्या हुआ?''। वहीं अन्य यूजर ने ट्वीट किया, #BoycottDobaara 'दोबारा' फिल्म स्पेनिश फिल्म 'मिराज' (2018) की रीमेक है। फिर से एक बेहतरीन फिल्म का रीमेक बना गया। इस फिल्म का बहिष्कार करने का यह एक और कारण है। तापसी ने फिल्म 'बदला' के साथ भी ऐसा ही किया था, जो 'द इनविजिबल गेस्ट' की रीमेक थी। ये लोग रीमेक बनाकर खुदको एक्टर कहते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Dobaara Trends On Social Media: Users Trolling Taapsee Pannu Anurag Kashyap After Akshay Aamir
दोबारा - फोटो : social media

पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन
तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म दोबारा 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप और एकता कपूर ने मिलकर बनाया है। फिल्म के बजट की बात करें तो अनुराग कश्यप ने दोबारा को करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है। ऐसे में ओपनिंग डे पर फिल्म के लिए करीब तीन से चार करोड़ रुपये की कमाई करना जरूरी है, नहीं तो इस फिल्म को भी फ्लॉप की कैटेगरी में जाने में समय नहीं लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed