{"_id":"5c32f8e7bdec22571f2edbe9","slug":"krushna-abhishek-statement-on-kapil-sharma-reduce-fees-for-his-new-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में कपिल शर्मा को नए शो से लगा लाखों का झटका, कृष्णा ने फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में कपिल शर्मा को नए शो से लगा लाखों का झटका, कृष्णा ने फीस को लेकर किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
krushna abhishek
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा ने एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी की है । 29 दिसंबर से कपिल का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' शुरू हुआ । पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और सारा अली खान अपनी फिल्म 'सिंबा' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। वहीं दूसरे शो में सलमान खान अपने दोनों भाइयों और पिता के साथ पहुंचे।
2 of 6
krushna abhishek
शो शुरू होने के साथ कपिल शर्मा की फीस को लेकर भी मीडिया में कई खबरें आईं । मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पहले कपिल एक शो के 60 लाख रुपए चार्ज करते थे । अब जब उन्होंने वापसी की है तो उनकी फीस घटकर 15 लाख रुपए रह गई है ।
3 of 6
Krushna Abhishek
अब इस पर कृष्णा अभिषेक का बयान आया है । बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा अभिषेक ने बताया कि कपिल की फीस को लेकर जो खबरें आ रही हैं वो सच हैं या झूठ । कृष्णा कहते हैं, 'कपिल शर्मा की फीस में कटौती की जो खबरें सामने आ रही हैं, वो केवल अफवाहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kapil sharma salim khan
- फोटो : twitter
वो आगे कहते हैं, 'हम सभी को अच्छा-खासा मेहनताना मिल रहा है और हम सब उसमें खुश हैं। वैसे भी हमारा पहला उद्देश्य साथ में अच्छा काम करना है, पैसा तो सेकेंड्री चीज है। मैं आपको बता दूं द कपिल शर्मा शो टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा कॉमेडी शो है और इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है।'
विज्ञापन
5 of 6
kapil sharma salman khan
- फोटो : twitter
कृष्णा अभिषेक कहते हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं । कॉस्ट कटिंग का तो सवाल ही नहीं उठता है । चैनल का कहना है, 'समय ही बताएगा कि ये शो कितना हिट होता है । हमारे पास काफी स्पॉन्सरशिप है । सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।