{"_id":"5c57cb0bbdec223c5d7e2f8a","slug":"krushna-abhishek-tageted-govinda-again-on-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा शो में कृष्णा ने उड़ाया मामा गोविंदा का मजाक, ये बात सुनकर फैंस हो सकते हैं नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा शो में कृष्णा ने उड़ाया मामा गोविंदा का मजाक, ये बात सुनकर फैंस हो सकते हैं नाराज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
krushna abhishek
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के काम को भी काफी सराहा जा रहा है। फैंस का कहना है कि वो गुत्थी की कमी को पूरा कर रहे हैं । शो में अन्य को-स्टार की अपेक्षा कृष्णा को ज्यादा स्पेस दिया जाता है । कृष्णा अपनी कॉमेडी के अलावा मामा गोविंदा (Govinda) के साथ विवाद को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं।
2 of 6
krushna abhishek
हाल ही में कृष्णा ने गोविंदा के ऊपर फिर से निशाना साधा है । दरअसल, शो के दौरान ही कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा पर मजाक करते हुए तंज कसा । कृष्णा सपना के किरदार में शो की गेस्ट नीति मोहन से कहते हैं कि वे अपना मसाज पार्लर चलाते हैं।
3 of 6
krushna abhishek
इसमें कई तरह के मसाज होते हैं । एक चाचा मसाज होता है, लेकिन इसमें चाचा नहीं मामा मसाज करते हैं । जब कपिल पूछते हैं ऐसा क्यों? तो कृष्णा कहते हैं मामा भांजे के लिए इतना कुछ करते हैं, भांजे को भी उनके लिए कुछ करना चाहिए ना ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Krushna Abhishek and Kashmira Shah
कृष्णा के मजाक से साफ था कि ये बात उन्होंने गोविंदा के लिए कही थी । पहले भी गोविंदा और कृष्णा के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है । पिछले साल जुलाई में कश्मीरा ने सोशल एक पोस्ट में लिखा था, 'लोग पैसों के लिए नाच रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
Krushna Abhishek
खबरों की मानें तो एक बार गोविंदा पैसे लेकर कृष्णा के कॉमेडी शो में आए थे । इसी बात पर कश्मीरा ने गोविंदा को टारगेट किया था । कृष्णा ने अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाया था, लेकिन इस पार्टी में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता नहीं पहुंचे थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।