मनोरंजन जगत में आए दिन रिश्तों के बनने- बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। इंडस्ट्री में कई कलाकारों का नाम एक साथ जोड़ा जाता है, तो कई बार कई जोड़ियां एक-दूसरे से अलग होने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार यह कलाकार अपनी लव लाइफ, तो कभी तलाक के चलते चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं। तलाक लेकर एक -दूसरे से अलग होना तो अक्सर सभी ने सुना होगा। लेकिन, इंडस्ट्री में ऐसे भी कई कपल हैं जो बिना तलाक लिए ही एक- दूसरे से अलग हो चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जोड़ियों के बारे में-
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: अलग होने के बाद भी तलाक नहीं ले पाईं ये जोड़ियां, सुख-दुख में साथ आती हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविनाश सचदेव - शालमली देसाई
ऑन-स्क्रीन देवर-भाभी जोड़ी एक-दूसरे के प्यार में पड़ कर रीयल लाइफ जोड़ी बन गई। अविनाश सचदेव और शालमली देसाई ने 12 जून, 2015 को शादी की थी। हालांकि, शादी के दो सालों बाद ही इस जोड़े ने अलग होने का फैसला कर लिया।
गुलजार-राखी
मशहूर गीतकार और कवि गुलजार ने साल 1973 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राखी से शादी की। राखी पहले से ही तलाकशुदा थीं। शादी के कुछ साल बाद ही इस जोड़ी में मतभेद होने शुरू हो गए और शादी के एक साल बाद ही यह अलग हो गए और तब से अलग रह रहे हैं।
महिमा चौधरी - बॉबी मुखर्जी
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 2006 में पहले से ही तलाकशुदा आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से गुपचुप शादी रचा ली। इसके बाद साल 2011 में यह सार्वजनिक किया गया, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों का अभी भी तलाक नहीं हुआ है।
रणधीर कपूर-बबिता
रणधीर कपूर-बबिता ने साल 1971 में सात फेरे लिए। यह हमेशा कहा जाता है कि कपूर परिवार ने बबीता को फिल्में छोड़ने के लिए कहा था। जिसके बाद से ही दोनों के बीच मुश्किलों शुरू हो गई। इसके बाद साल 1988 में रणधीर के गुस्से की समस्या और शराब के कारण यह कपल अलग हो गया।