{"_id":"5d25ccc78ebc3e6cb8324330","slug":"kumar-gaurav-birthday-special-know-about-his-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरहिट फिल्म देने के बाद अचानक बॉलीवुड से गायब हुआ ये एक्टर, अब है करोड़ों की संपत्ति का मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरहिट फिल्म देने के बाद अचानक बॉलीवुड से गायब हुआ ये एक्टर, अब है करोड़ों की संपत्ति का मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kumar Gaurav
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से धाक जमाने वाले एक्टर कुमार गौरव (Kumar Gaurav) का 11 जुलाई को जन्मदिन है। कुमार गौरव मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। कुमार गौरव भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। जानिए कुमार गौरव से जुड़ी दिलचस्प बातें।
Trending Videos
2 of 5
kumar gaurav
- फोटो : file photo
आपने कहावत सुनी होगी की कि 'वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता।' ऐसा ही कुछ कुमार गौरव (Kumar Gaurav) के साथ भी हुआ। पहली फिल्म हिट होने के बाद धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया। एक दिन ऐसा आ गया कि वह हमेशा के लिए बड़े पर्दे से गायब हो गए। ताज्जुब की बात है कि जिस पिता का स्टारडम इतना था कि उसे 'जुबली कुमार' के नाम से जाना जाता था उसी का बेटा अचानक ही गुमनामी के अंधकार में खो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kumar gaurav
- फोटो : file photo
सिनेमाजगत में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि स्टारडम जाने के बाद एक्टर्स की हालत कुछ ठीक नहीं रहती। वहीं कुमार गौरव ने अपने आप पर किसी चीज को हावी नहीं होने दिया। कुमार गौरव बेशक अपने पिता जैसे सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन कुमार गौरव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली।
4 of 5
Kumar Gaurav
- फोटो : file photo
आज कुमार गौरव बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुमार गौरव का मालदीव में ट्रेवल बिजनेस है। इसके साथ ही कुछ कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी है। कुमार गौरव अपनी बिजनेस लाइफ में खुश हैं और उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है। इस बात का जिक्र वह हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू में भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kumar Gaurav
- फोटो : file photo
कुमार गौरव ने इंटरव्यू में कहा था कि 'मुझे किसी चीज का कोई मलाल नहीं है। आप कुछ पाते हो और कुछ खोते हो। यही प्रोफेशनल जिंदगी होती है।' फिल्मों के अलावा कुमार गौरव का संजय दत्त से भी कनेक्शन है। कुमार गौरव, संजय दत्त के बहनोई भी हैं। कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता से शादी हुई हैं। नम्रता और कुमार गौरव की दो बेटियां है। जिनके नाम सांची और सिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X