बॉलीवुड अभिनेता कुमार गौरव अपना जन्मदिन 11 जुलाई को मनाते हैं। कुमार गौरव हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रहे राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव ने अपने करियर बहुत कम फिल्में कीं लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों को खास जगह बनाई थी। बावजूद इसके वह बॉलीवुड में लंबे समय तक नहीं टिक सके। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको कुमार गौरव की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
Kumar Gaurav Birthday: संजय दत्त के बहनोई हैं कुमार गौरव, अपनी पहली ही फिल्म से खूब कमाया था नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार गौरव ने साल 1981 में फिल्म 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी इस पहली फिल्म को राजेन्द्र कुमार ने प्रोड्यूस किया था। कुमार गौरव ने अपनी पहली ही फिल्म में बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ी और उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद वह लवर्स, एक से भले दो और नाम जैसी कई फिल्मों में नजर आए। दर्शकों ने कुमार गौरव के अभिनय को खूब पसंद भी किया था।
शानदार फिल्में करने के बावजूद कुमार गौरव धीरे- धीरे अपने करियर के बुरे दौर से गुजने लगे। एक समय ऐसा आ गया कि वह हमेशा के लिए बड़े पर्दे से गायब हो गए। कुमार गौरव के पिता राजेन्द्र कुमार को बॉलीवुड में 'जुबली कुमार' के नाम से जाना जाता था लेकिन वह अपने पिता की तरह सिनेमा में ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। कलाकार के तौर पर कुमार गौरव की ज्यादा बड़ी शख्सियत में गिनती भले न होती हो लेकिन वह आज भी अपनी जिंदगी शानदार अंदाज में जीते हैं।
अभिनय की दुनिया को छोड़कर कुमार गौरव ने अपना बिजनेस किया। वह आज जाने- माने बिजनेसमैन हैं। कुमार गौरव का मालदीव में ट्रेवल बिजनेस है। इसके साथ ही कुछ कंस्ट्रक्शन का कारोबार भी है। कुमार गौरव अपनी बिजनेस लाइफ में खुश हैं और उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है। इस बारे में वह बहुत बार मीडिया इंटरव्यू में बोल चुके हैं।
बात करें कुमार गौरव की निजी जिंदगी की तो वह अभिनेता संजय दत्त के बहनोई भी हैं। कुमार गौरव की संजय दत्त की बहन नम्रता से शादी हुई थी। नम्रता और कुमार गौरव ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद साल 1984 में शादी की थी। आज इन दोनों की दो बेटियां है। जिनका नाम सांची और सिया है।
पढ़ें: जब करिश्मा कपूर की जीप पर चढ़ा था चीता, करीब आता देख अभिनेत्री का हुआ था ऐसा हाल

कमेंट
कमेंट X