फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सक्सेस के नशे में कुमार गौरव ने इस एक्ट्रेस संग काम करने से कर दिया था मना, फिर बर्बाद हो गया करियर

Wed, 11 Jul 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
kumar gaurav birthday special mandakini refused work with him

80 के दशक में लवर ब्वॉय के नाम से मशहूर हुए कुमार गौरव का जन्म 11 जुलाई 1960 को लखनऊ में हुआ था। उनका असली नाम मनोज तुली था। कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार 60 और 70 के दशक के मशहूर एक्टर रह चुके हैं। राजेंद्र कुमार की मौत 1999 में कैंसर से हुई थी।

kumar gaurav birthday special mandakini refused work with him

कुमार गौरव ने 1981 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म के सुपरहिट होते ही कुमार गौरव रातों रात स्टार बन गए थे लेकिन कहा जाता है ना कि सक्सेस पाना तो आसान है लेकिन उस सक्सेस को बरकरार रख पाना उतना ही मुश्किल है। ऐसा ही कुछ हुआ कुमार गौरव के साथ। सफलता के नशे में चूर कुमार गौरव ने नई एक्ट्रेसेस के साथ काम करने से मना कर दिया था।

kumar gaurav birthday special mandakini refused work with him

पहली फिल्म के बाद प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने अपनी फिल्म 'शिरीन फरहाद' के लिए एक नई एक्ट्रेस यास्मीन को साइन किया। जब कुमार गौरव को ये बात पता चली तो उन्होंने किसी नई एक्ट्रेस के साथ काम करने से मना कर दिया हालांकि दिनेश बंसल ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन कुमार गौरव ने साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumar gaurav birthday special mandakini refused work with him

करीब 4 साल बाद राज कपूर ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए एक्ट्रेस के लिए ऑडीशन शुरू किया। राजकपूर ने यास्मीन को सेलेक्ट कर लिया और फिल्म रिलीज के वक्त यास्मीन 'मंदाकिनी' बन गईं। फिल्म हिट हो गई और मंदाकिनी स्टार बन गईं। एक वक्त ऐसा भी आया जब कुमार गौरव के अपोजिट कोई भी नामी एक्ट्रेस काम करने को तैयार नहीं होती थीं। 

विज्ञापन
kumar gaurav birthday special mandakini refused work with him
कुमार गौरव

उस दौर में कुमार गौरव ने एक फिल्म के लिए प्रोड्यूसर को मंदाकिनी का नाम सुझाया लेकिन जब प्रोड्यूसर ने मंदाकिनी से बात की तो उन्होंने कुमार गौरव संग काम करने से मना कर दिया। फिल्म के हिट होते ही मंदाकिनी को कई बड़ी फिल्में मिलने लगीं ऐसे में जब कुमार गौरव के साथ फिल्म करने का ऑफर आया तो उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर अपना बदला पूरा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed