फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री से बोले कुमार विश्वास-'कॉमेडी अच्छी करने लगी हो, पॉलिटिक्स ज्वाइन कर लो', मिला ये जवाब

Mon, 18 Nov 2019 06:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 18 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Kumar Vishwas and Bollywood Actress Richa Chadda tweet about politics are viral on social media
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर

कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर कुमार विश्वास का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में कुमार विश्वास ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को राजनीति में शामिल होने की बात कही है। वहीं ऋचा ने भी कुमार विश्वास को सटीक जवाब दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों के ही ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं।

Kumar Vishwas and Bollywood Actress Richa Chadda tweet about politics are viral on social media
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

दरअसल कुमार विश्वास ने ऋचा चड्ढा को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब तो कॉमेडी भी अच्छी करने लगी हो, अब तो पॉलिटिक्स ज्वाइन कर लो।' कुमार के इस ट्वीट का ऋचा चड्ढा ने भी देरी न करते हुए करारा जवाब दिया।

Kumar Vishwas and Bollywood Actress Richa Chadda tweet about politics are viral on social media
kumar vishwas - फोटो : ट्विटर

ऋचा ने कुमार को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'वो हमसे न हो पाएगा'। इस रिट्वीट के साथ ही ऋचा ने एक जिफ (GIF) का भी इस्तेमाल किया है। जिफ में कभी खुशी कभी गम फिल्म की काजोल नजर आ रही हैं।  वहीं साइड में टेक्स्ट लिखा है, 'आई कान्ट' (मैं नहीं कर सकती)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Vishwas and Bollywood Actress Richa Chadda tweet about politics are viral on social media
richa chaddha

हालांकि ऋचा के रिट्वीट पर फिर से कुमार विश्वास ने जवाब दिया है। कुमार विश्वास ने लिखा, ''स्वामी जी कहते हैं करने से होता है।' बता दें कि कुमार विश्वास और ऋचा चड्ढा की मीठी नोक-झोंक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kumar Vishwas and Bollywood Actress Richa Chadda tweet about politics are viral on social media
richa chaddha

गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। वहीं बात ऋचा के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अगली फिल्म पंगा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक फिल्म अगले साल सिनेमाघर में दस्तक देगी।


पढ़ें: काफी बदल गई हैं 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी 'करीना कपूर', नई तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed