{"_id":"6034d6f8df470919972b4bc3","slug":"kumar-vishwas-bollywood-debut-in-suryaputra-mahavir-karna-movie-produced-by-vashu-bhagnani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suryaputra Mahavir Karna: वाशू ने किया ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ का एलान, कुमार विश्वास को मिली फिल्म के संवादों की जिम्मेदारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suryaputra Mahavir Karna: वाशू ने किया ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ का एलान, कुमार विश्वास को मिली फिल्म के संवादों की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निर्माता वाशू भगनानी और डॉक्टर कुमार विश्वास
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के प्रोड्यूसर नंबर वन रहे निर्माता वाशू भगनानी अपनी पिछली फिल्म ‘कुली नंबर वन’ से बिल्कुल अलग अब एक धार्मिक महागाथा बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म महाभारत के चर्चित चरित्र सूर्यपुत्र महावीर कर्ण पर बनेगी और इसके संवाद लिखने के लिए हिंदी के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को साइन किया गया है।
2 of 5
निर्माता वाशू भगनानी
- फोटो : Twitter
निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के एलान के बाद से हिंदी सिनेमा में पौराणिक गाथाओं को बड़े परदे पर आधुनिक तकनीक के सहारे उतारने का एक नया चलन शुरू हो चुका है। निर्माता मधु मंटेना इन दिनों रामायण पर एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें दीपिका पादुकोण को सीता के किरदार में लिए जाने की चर्चा है। आमिर खान कई साल से महाभारत के किरदार कर्ण पर फिल्म बनाने की बात कहते रहे हैं, लेकिन इस चरित्र पर फिल्म बनाने का ऐलान मंगलवार को वाशू भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने कर दिया। इस फिल्म से पहले एक फिल्म दीपिका पादुकोण भी द्रौपदी पर बनाने की घोषणा कर चुकी हैं।
3 of 5
सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के टीजर का स्क्रीनशॉट
- फोटो : Instagram
वाशू भगानानी की कर्ण पर बनने जा रही फिल्म के कलाकारों के बारे में तो अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये बताया गया है कि इस फिल्म का लेखन और निर्देशन आर एस विमल करेंगे और इसका नाम होगा, ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म महाभारत की घटनाओं को सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉक्टर कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म के लिए प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास को फिल्म के संवाद, गीत व अतिरिक्त पटकथा लिखने की जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वास कुछ फिल्मों के लिए पहले भी गीत लिख चुके हैं। ज़ी म्यूजिक ने उनके गीत भी अतीत में रिलीज किए हैं। फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ का एलान होने के साथ ही हिंदी सिनेमा में अरसे से प्रतीक्षित महाभारत पर आधारित फिल्म का काम शुरु हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
बेल बॉटम
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ के निर्माता वाशू भगनानी की एक और फिल्म ‘बेल बॉटम’ इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन हटते ही शूट होने वाली पहली फिल्म रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वाशू मुंबई से पूरी यूनिट लेकर ग्लासगो गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।