फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा चेतन आनंद के साथ रहने लगी थीं ये अभिनेत्री, प्रेमी के बेटों ने ही करवा दी थी बेरहमी से हत्या

Tue, 23 Feb 2021 03:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 23 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Know about Priya Rajvansh's mysterious murder, details inside
प्रिया राजवंश - फोटो : instagram/filmhistorypics

हिंदी फिल्मों के ऐसे कई कलाकार रहे जिनकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया। चाहे श्रीदेवी हों या दिव्या भारती हों, हालांकि इन अभिनेत्रियों की मौत एक्सिडेंटल रही है। किसी अभिनेत्री की हत्या ने बॉलीवुड को चौंकाया तो वह प्रिया राजवंश का मामला था। हालांकि शुरुआत में उनकी मौत को लेकर कई कयास लगाए गए थे। 27 मार्च साल 2000 में उनकी हत्या कर दी गई। तो चलिए बताते है उनकी जिंदगी के बारे में...

Know about Priya Rajvansh's mysterious murder, details inside
प्रिया राजवंश - फोटो : फाइल फोटो

प्रिया राजवंश को उनकी फिल्म हीर रांझा के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में सात फिल्में की हैं। प्रिया राजवंश का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ। उनका असली नाम वेरा सुंदर सिंह था। उनके पिता वन विभाग में काम करते थे। प्रिया की शुरुआती पढ़ाई हिमाचल में ही हुई। उनके पिता को नौकरी के सिलसिले में लंदन जाने का मौका मिला और फिर प्रिया भी वहां चली गईं। उन्होंने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामैटिक आर्ट से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

Know about Priya Rajvansh's mysterious murder, details inside
प्रिया राजवंश - फोटो : फाइल फोटो

प्रिया उन दिनों लंदन में ही रह रही थीं। 22 साल की उम्र में एक नाटक करने के दौरान एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींची और वह फोटो किसी तरह देव आनंद के भाई और निर्देशक चेतन आनंद के पास पहुंची। चेतन आनंद अपनी फिल्म हकीकत के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। तस्वीर देखते ही वह प्रिया की खूबसूरती से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें लगा उनकी फिल्म की हीरोइन मिल गई। चेतन आनंद किसी तरह प्रिया से संपर्क करते हैं और मुंबई आने का न्योता देते हैं। दोनों की मुलाकात होती है और फिल्म के लिए प्रिया हां कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Priya Rajvansh's mysterious murder, details inside
प्रिया राजवंश - फोटो : फिल्म का एक दृश्य

फिल्म हकीकत बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। प्रिया राजवंश को भी लोगों ने खूब पसंद किया और वह एक स्टार बन गईं। इसी बीच फिल्म शूटिंग के दौरान चेतन और प्रिया के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू होती हैं। चेतन पहले से शादीशुदा थे लेकिन उनकी अपनी पत्नी के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों अलग रह रहे थे। चेतन के दोनों बेटे केतन और विवेक अपनी मां के साथ रहते थे।

विज्ञापन
Know about Priya Rajvansh's mysterious murder, details inside
प्रिया राजवंश - फोटो : फाइल

70 के दशक में प्रिया और चेतन लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। उस वक्त लिव इन में रहना और इसे खुले तौर पर स्वीकार करना बड़ी बात होती थी। फिल्म इंडस्ट्री में धीरे धीरे लोगों को उनके रिश्ते के बारे में पता चलने लगा। दोनों अक्सर पार्टियों और अन्य कार्यक्रम में जाते थे जिसकी वजह से इंडस्ट्री के लोग उन्हें पति-पत्नी की तरह देखने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed