फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कोरोना संक्रमितों के मदद के लिए आगे आए कुणाल कपूर, अभिषेक बच्चन ने दी ये प्रतिक्रिया

Sat, 24 Apr 2021 10:00 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 24 Apr 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kunal Kapoor Came Forward to help Covid Patients, Abhishek Bachchan Gave full support to the actor
कुणाल कपूर, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बिगड़ते हालातों के चलते अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। चारों तरफ ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और इलाज के लिए किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में अभिनेता कुणाल कपूर ने मिशन ऑक्सीजन के तहत लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। वहीं जूनियर बच्चन भी कुणाल के पूर्ण समर्थन में उतर आए हैं और साथ मिलकर मदद करने के लिए आगे आए हैं।

Kunal Kapoor Came Forward to help Covid Patients, Abhishek Bachchan Gave full support to the actor
कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor

दरअसल, रंग दे बसंती फेम अभिनेता कुणाल कपूर ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। कुणाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मिशन ऑक्सीजन की जानकारी दी है। वहीं कुणाल ने कई नामचीन हस्तियों और फिल्मी सितारों को भी अपने ट्वीट में टैग किया है। 

Kunal Kapoor Came Forward to help Covid Patients, Abhishek Bachchan Gave full support to the actor
कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor

कुणाल ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर साझा की है और साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें सारी जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने लिखा, 'जो कोई भी मदद करना चाहता है बता दें कि मिशन ऑक्सीजन कैंपेन लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर्स पहुंचाने के लिए देशभर के लोगों से रुपये बंटोर रहा है। आप भी डोनेट करें, शेयर करें और इसे री-ट्वीट करें ताकि ज्यादा से ज्याद लोग इससे जुड़ सकें।'.कुणाल आगे कहते हैं कि 'एक छोटी सी मदद की भी खूब अहमियत रखती है। आप भी इससे जुड़े और मदद के लिए आगे आएं।' इसपर अभिषेक बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Kapoor Came Forward to help Covid Patients, Abhishek Bachchan Gave full support to the actor
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक बच्चन ने इस ट्वीट को री-ट्वीट किा है और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। साथ ही लोगों की मदद करने के लिए भी हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने कुणाल के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा,  कृपया आप भी डोनेट करें और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में अपना सहयोग दें।
 

विज्ञापन
Kunal Kapoor Came Forward to help Covid Patients, Abhishek Bachchan Gave full support to the actor
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अभिषेक बच्चन के कूल नेचर के लिए फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म द बिग बुल को लेकर चर्चा में रहे हैं जिसमें उनके किरदार को काफी सराहना मिली थी। इस बात पर पिता अमिताभ बच्चन ने भी अपनी खुशी जाहिर की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed