सब्सक्राइब करें

भोजपुरी गाना: 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2' सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम, रिलीज होते ही हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 07 May 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Kunware Me Ganga Nahaile Bani download link ankush raja shilpi raj new released song gone viral
कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2 - फोटो : Social media

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री फिल्मों से ज्यादा अपने अतरंगी गानों के कारण चर्चा में रहती है। दर्शक भी इन्हें देखना व सुनना पसंद करते हैं और खूब आनंद उठाते हैं। तभी तो भोजपुरी का कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। इंडस्ट्री में इन दिनों अंकुश राजा और शिल्पी राज के सुर एक से बढ़कर एक गानें दे रहे हैं। अब इनका एक नया गाना 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी' सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसकी सफलता को देखते हुए गाने का पार्ट टू रिलीज किया गया है।

Kunware Me Ganga Nahaile Bani download link ankush raja shilpi raj new released song gone viral
कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2 - फोटो : Social media

'कुंवारे में गंगा नहईले बानी' गाने का दर्शक और सोशल मीडिया यूजर खूब लुत्फ उठा रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि गाने को यूट्यूब पर अब तक 24 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। सॉन्ग की सफलता को देखते हुए निर्देशक ने दर्शकों के लिए इसे दोबारा बनाया है। और पार्ट टू के टायटल से रिलीज किया है।

Kunware Me Ganga Nahaile Bani download link ankush raja shilpi raj new released song gone viral
अंकुश-राजा - फोटो : Social media

इस बार भी 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी-2' अंकुश राजा और शिल्पी की आवाज में रिलीज किया गया है। मेकर्स की ओर से गाने को अभी ऑडियो वर्जन में ही जारी किया गया है। जल्द ही इसका वीडियो फॉर्मेट भी आएगा। इस सॉन्ग को भी अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। 24 घंटे में 18 लाख से ज्यादा लोग इसे सुन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunware Me Ganga Nahaile Bani download link ankush raja shilpi raj new released song gone viral
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : Social media

बता दें कि 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी-2' गाने को बोस रामपुरी ने लिखा है। वहीं, सॉन्ग में म्यूजिक संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। सिंगर, राइटर और कंपोजर ने मिलकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। खास कर पूर्वांचल में इसकी खूब धूम है।

विज्ञापन
Kunware Me Ganga Nahaile Bani download link ankush raja shilpi raj new released song gone viral
कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2 - फोटो : Social media

बता दें कि पिछले गाने में अंकुश राजा और महिमा सिंह के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसको बोस रामपुरी और मनीष रोहतासी ने लिखा था और संगीत आर्य शर्मा ने बनाया था। गाने का वीडियो अंकुश राजा और महिमा सिंह पर फिल्माया गया था। अब दर्शकों को पार्ट टू के वीडियो का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed