सब्सक्राइब करें

Kusha Kapila on Trolling: 'रोने में बीत जाता था दिन...,' तलाक की ट्रोलिंग पर छलका कुशा कपिला का दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 07 Oct 2023 09:20 AM IST
सार

'थैंक यू फॉर कमिंग' अभिनेत्री कुशा कपिला ने जोरावर अहलूवालिया से तलाक पर खुलकर बात की है। साथ ही ट्रोल्स का अपने जीवन पर पड़े प्रभाव को भी साझा करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Kusha Kapila on Trolling Thank You For Coming actress face online troll after announce separation from Zorawar
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर ली है। कुशा, हालिया रिलीज फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में अपने किरदार से क्रिटिक्स समेत फैंस की भी तारीफें बटोर रही हैं। कुशा उन सेलेब्स में से हैं, जो प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियों में रहती हैं। कुशा कपिला ने हाल ही में पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा के बाद ऑनलाइन धमकाए जाने के बारे में बात की। साथ ही ट्रोलिंग से खुद पर पड़े प्रभाव को भी खुलकर साझा करती नजर आईं। 

Trending Videos
Kusha Kapila on Trolling Thank You For Coming actress face online troll after announce separation from Zorawar
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

कुशा कपिला हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव का हिस्सा बनीं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'मैं वास्तव में दिन का एक निश्चित समय रोने और इसके बारे में बुरा महसूस करने के लिए आवंटित करती हूं।' कुशा ने जोड़ा, 'मैं इसे ठीक आधा घंटा देती हूं और फिर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हूं। यहां बहुत कुछ करने को है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपनी निजी खबरें साझा करने के लिए धमकाया गया। यह पहली बार है जब मैं इसे साझा कर रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kusha Kapila on Trolling Thank You For Coming actress face online troll after announce separation from Zorawar
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

कुशा कपिला ने कहा, 'इसे साझा करने के बाद मुझे 100% बुली किया गया। हालांकि, मुझे खुशी है कि मैंने इसे अपनी शर्तों पर साझा किया। मैं नहीं चाहती थी कि कोई और मेरे साथ परामर्श किए बिना, मेरे जीवन के बारे में जानकारी दुनिया के साथ साझा करे।' कुशा कपिला की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने जोरावर को कुछ समय तक डेट करने के बाद वर्ष 2017 में शादी कर ली। 

Leo: मल्टीप्लेक्स में हिंदी में रिलीज नहीं होगी दलपति विजय की 'लियो', निर्माता ने कारण बता बढ़ाई हलचल

Kusha Kapila on Trolling Thank You For Coming actress face online troll after announce separation from Zorawar
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी प्रेम कहानी के बारे में खुलासा करते हुए कुशा ने कहा कि वह जोरावर से पहली बार दोस्त की शादी में मिली थीं। वहीं, शादी के छह वर्ष बाद कुशा और जोरावर ने अपने अलगाव का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। कुशा ने तलाक की घोषणा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह किसी भी दृष्टि से आसान निर्णय नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारे जीवन के इस मोड़ पर यह सही निर्णय है।'

Sooraj Pancholi: सूरज पंचोली ने किया लव लाइफ का खुलासा, कहा- गर्लफ्रेंड ने कभी जिया खान मामले पर नहीं की चर्चा

विज्ञापन
Kusha Kapila on Trolling Thank You For Coming actress face online troll after announce separation from Zorawar
कुशा कपिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोस्ट में आगे लिखा था, 'हमने जो प्यार और जीवन एक साथ साझा किया है, वह हमारे लिए सब कुछ बना हुआ है लेकिन दुख की बात है कि वर्तमान में हम अपने लिए जो चाहते हैं वह मेल नहीं खाता है। हमने इसमें अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।' जोरावर से तलाक के बाद कुशा कपिला का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। हालांकि, अभिनेत्री ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed