फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: अनन्या ने इन दो लोगों की सलाह पर साइन की थी 'लाइगर', बोलीं- गलतियां सबसे होती हैं

Thu, 09 Nov 2023 08:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Nov 2023 08:49 AM IST
विज्ञापन
KWK 8: Ananya Panday reacts to Liger debacle says her mom Bhavana Panday and Karan Johar advised to sign it
करण जौहर-अनन्या पांडे-भावना पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में अनन्या पांडे ने सारा अली खान के साथ शिरकत की। इस दौरान दोनों ने फिल्म निर्देशक से कई दिलचस्प बातें साझा कीं। अनन्या पांडे अपनी निजी जिंदगी और करियर पर भी बात करती नजर आईं। बता दें कि बीते वर्ष अनन्या ने साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में काम किया था, जो बुरी तरह फ्लॉप रही। अब अभिनेत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

KWK 8: Ananya Panday reacts to Liger debacle says her mom Bhavana Panday and Karan Johar advised to sign it
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनन्या पांडे ने कहा कि उन्हें हमेशा अपनी मां भावना पांडे का सपोर्ट मिला है। यह उनके लिए एक ब्लेसिंग है। अनन्या का कहना है कि उन्होंने कम उम्र में करियर की शुरुआत की, ऐसे में उन्हें अपने माता-पिता के सपोर्ट की काफी जरूरत महसूस हुई, खासतौर से मां का सपोर्ट उनके लिए जरूरी रहा, जो उन्हें मिला भी।

KWK 8: Ananya Panday reacts to Liger debacle says her mom Bhavana Panday and Karan Johar advised to sign it
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या ने खुलासा किया कि 'लाइगर' फिल्म साइन करने के लिए भी उन्हें उनकी मां ने कहा था। अनन्या ने कहा कि उनकी मां अपने अंदाज में अपनी राय रखती हैं। इतना ही नहीं, जब फिल्म 'लाइगर' बुरी तरह फ्लॉप हुई तो उनकी मां भावना पांडे की प्रतिक्रिया कैसी रही, इस बारे में भी अनन्या ने बात की।
Nitish Kumar Comment Row: नीतीश कुमार पर फूटा अमेरिकी सिंगर का गुस्सा, भाजपा और बिहार के लोगों से की यह अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
KWK 8: Ananya Panday reacts to Liger debacle says her mom Bhavana Panday and Karan Johar advised to sign it
विजय देवरकोंडा और अनन्या (लाइगर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनन्या के मुताबिक हमेशा उनकी फिल्में देखने के बाद उनकी मां उन्हें कॉल और मैसेज करती हैं। लेकिन, विजय देवरकोंडा अभिनीत 'लाइगर' देखने के बाद उन्हें अपनी मां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब अनन्या ने पूछा कि फिल्म कैसी लगी? इस पर उनकी मां का जवाब रहा, 'फन!' अनन्या ने कहा कि उस फिल्म को मिले रिव्यू में यह सबसे खराब रहा।
Actresses: इन अभिनेत्रियों ने कैंसर से डटकर किया सामना, बीमारी से जंग जीतकर बिता रही हैं खुशहाल जिंदगी

विज्ञापन
KWK 8: Ananya Panday reacts to Liger debacle says her mom Bhavana Panday and Karan Johar advised to sign it
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे ने यह खुलासा भी किया कि 'लाइगर' साइन करने के लिए उन्हें भावना पांडे और करण जौहर ने ही कहा था। अनन्या ने कहा, 'गलतियां सबसे होती हैं।' काम की बात करें तो अनन्या के पास जोया अख्तर की 'खो गए हम कहां' है, जिसमें अनन्या सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
The Marvels: 'द मार्वल्स' की फीमेल सुपरहीरो का एमसीयू कनेक्शन, अतीत की कहानियां जानकर चौंक जाएंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed