{"_id":"67eae50700eb5d09f0060666","slug":"l2-empuraan-box-office-collection-day-5-mohanlal-prithviraj-sukumaran-tovino-thomas-film-total-earnings-2025-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"L2 Empuraan Collection: पहले सोमवार कमाल नहीं दिखा पाई 'एल 2 एम्पुरान', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
L2 Empuraan Collection: पहले सोमवार कमाल नहीं दिखा पाई 'एल 2 एम्पुरान', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
सार
L2 Empuraan Box Office Collection Day 5: 'एल 2 एम्पुरान' की पांचवें दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
L2 Empuraan Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुकाबले नहीं हो पाई। फिल्म ने पहले वीकएंड रफ्तार के साथ कमाई की, लेकिन उसके बाद आज फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
फिल्म की कुल कमाई
पहले दिन जहां फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था, वहीं दूसरे दिन इसमें 47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला इसने तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन भी इसकी कमाई उछाल के साथ 13.65 करोड़ रुपये रही। वहीं, अब 'एल 2 एम्पुरान' का कुल कलेक्शन 70 करोड़ रुपये हो चुका है।
Gaurav Khanna: शेफ रणवीर बरार ने कहा- इस कानपुर के लड़के से बचकर रहना, नेटिजन्स ने बढ़ाया गौरव खन्ना का हौसला
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एल 2 एम्पुरान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलाकार
'एल 2 एम्पुरान' का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन इसने 12 प्रतिशत की कमाई की थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है, जिसने 175 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।