सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को रिलीज करने के लिए ईद का दिन चुना गया। जिससे भाईजान की फिल्म को अधिक से अधिक दर्शक मिल सके। छुट्टी के दिन का फायदा फिल्म को मिल सके। साथ ही ईद पर रिलीज हुई सलमान की पिछली कई फिल्म हिट भी रही हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि ‘सिकंदर’ भी वही इतिहास दोहरा देगी। लेकिन इस फिल्म का पहले दिन जो कलेक्शन रहा है, उससे सलमान खान को ही झटक लगा होगा। जानिए, दूसरे दिन में आकर ‘सिकंदर’ फिल्म ने कितने रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोर हैं।
Sikandar Collection Day 2: सलमान खान का जादू पड़ गया फीका, जानिए दूसरे दिन फिल्म ‘सिकंदर’ ने की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:47 PM IST
सार
Movie Sikandar Box Office Collection Day 2: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा गया। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब चर्चा हुई। लेकिन दूसरे दिन में आकर फिल्म ने जो कलेक्शन किया है, वह सलमान खान और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को निराश कर सकता है। जानिए, दूसरे दिन सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन