{"_id":"67e99098f80f8636cc0f24fa","slug":"watch-bollywood-hollywood-movies-on-ott-in-march-veda-viduthalai-part-2-the-life-list-mufasa-the-lion-king-2025-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्च के महीने से ओटीटी पर उपलब्ध हैं ये बॉलीवुड-हॉलीवुड की धांसू फिल्में, घूम जाएगा दिमाग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मार्च के महीने से ओटीटी पर उपलब्ध हैं ये बॉलीवुड-हॉलीवुड की धांसू फिल्में, घूम जाएगा दिमाग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:30 PM IST
सार
Ott Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ नया रिलीज होता है। खास तौर पर वीकेंड पर फैंस को बेहतरीन फिल्म देखने का इंतजार रहता है, ताकि वह अपने परिवार वालों के साथ ओटीटी पर घर बैठे शानदार फिल्मों का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन
1 of 6
मार्च के महीने से ओटीटी पर उपलब्ध हैं ये बॉलीवुड-हॉलीवुड की धांसू फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्च के आखिरी रविवार पर घरवालों के साथ ओटीटी पर देखिए ये बेहतरीन फिल्में। इस लिस्ट में देवा से लेकर मुफासा तक शामिल हैं। जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे ये शानदार बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्में। तो देर किस बात की इन फिल्मों का वीकेंड पर जमकर मजा लीजिए...
2 of 6
देवा
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2013 की मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है। सिनेमाघरों में यह फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन अब इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
विदुथलाई पार्ट 2
विजय सेतुपति अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी है। विदुथलाई पार्ट 2 में क्रांतिकारी पेरुमल वाथियार की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म को वेत्रिमारन ने डायरेक्ट किया है। पहला पार्ट पहले ही ओटीटी पर आ चुका है और अब इसका दूसरा पार्ट जी5 पर उपलब्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
द लाइफ लिस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@thelifelistmovie
द लाइफ लिस्ट
द लाइफ लिस्ट एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें एक युवा लड़की की कहानी है। उसकी जिंदगी अपनी मां एलिजाबेथ की मौत के बाद बदल जाती है। यह 28 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
डेन ऑफ थीव्स 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@denofthieves
डेन ऑफ थीव्स 2
डेन ऑफ थीव्स 2 एक हॉलीवुड फिल्म है। इसमें धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म भी 28 मार्च को रिलीज हो चुकी है। इसे लायन्सगेट प्ले पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में बिग निक ओ ब्रायन का किरदार फिर से नजर आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।