{"_id":"5da74c008ebc3e015f568100","slug":"laal-kaptaan-actor-deepak-dobriyal-says-he-can-give-8-superhit-films-every-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिंदी मीडियम' के इस एक्टर का बड़ा दावा, कहा- 'चाहूं तो हर साल आठ सुपरहिट फिल्में दूं लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हिंदी मीडियम' के इस एक्टर का बड़ा दावा, कहा- 'चाहूं तो हर साल आठ सुपरहिट फिल्में दूं लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपक डोबरियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
18 अक्टूबर को सैफ अली खान स्टारर फिल्म लाल कप्तान रिलीज हो रही है। फिल्म के अभी तक तीन ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। तीनों ही ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा दीपक डोबरियाल, जोया हुसैन और मानव विज भी हैं।
2 of 5
दीपक डोबरियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में एक तरफ जहां सैफ अली खान एक साधू के किरदार में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिक डोबरियाल भी अपने किरदार से दर्शकों की बातों का केंद्र बन गए हैं। ऐसे में द क्विंट से बातचीत के दौरान दीपक ने एक बड़ा दावा किया है।
3 of 5
दीपक डोबरियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दीपक से पूछा गया कि अपने करियर के इस पड़ाव पर इस फिल्म को साइन करते वक्त रिस्क नहीं लगा। इसके जवाब में दीपक कहते हैं- 'मैंने अभी तक कोई भी ऐसी फिल्म नहीं की है जो सेफ हो, सारी अनसेफ फिल्में हैं अगर आप देखें तो। सेफ वाली जो बात है… इतनी स्क्रिप्ट्स पढ़ चुका हूं कि एनालिसिस करने का बहुत अच्छा एक हुनर आ चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक डोबरियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात रखते हुए दीपक आगे कहते हैं- 'मैं चाहूं तो साल में आठ की आठ फिल्में वो करूं जो सुपर हिट होने वाली हों। मुझे आइडिया लग गया है। तो वो नहीं करना है, उसमें आपको पता है कि आप सिर्फ क्या करते रहोगे। इन फिल्मों में आप क्या नहीं कर सकते हो वो भी कर सकते हो, ढूंढ सकते हो, एक रिस्क ले सकते हो।'
विज्ञापन
5 of 5
दीपक डोबरियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी में दीपक ने कहा- 'एक एक्टर होने के नाते आप अपने आप को और निखार सकते हो क्यूंकि आपको यहां पर कौन जिंदा रखेगा? आपका एक्टर वो जो ग्रो कर रहा है। अगर वो ही ग्रो करना बंदकर देगा तो ये इंडस्ट्री आपको 4-5 साल इस्तेमाल करके साइड में फेक देगी, आपको पता भी नहीं चलेगा। तो इसलिए आपका एकअलग स्टैंड भी होना चाहिए कि इंडस्ट्री और दुनिया ये सोचती है, लेकिन मेरा भी एक स्टांस है, मैं ये सोचता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।