{"_id":"6308bf0b9631a52a6c4a7882","slug":"laal-singh-chaddha-aamir-khan-film-gets-ott-netflix-deal-at-shocking-lower-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha On OTT: आठ हफ्तों बाद मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगी आमिर की फिल्म, इस ओटीटी ने खरीदे राइट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha On OTT: आठ हफ्तों बाद मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगी आमिर की फिल्म, इस ओटीटी ने खरीदे राइट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान अपना हर काम बहुत परफेक्शन के साथ करते हैं, इसीलिए उनको मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन दिनों मिस्टर परफेक्शनिस्ट के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक ये फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। एक समय था जब आमिर खान की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता था, लेकिन लाल सिंह चड्ढा का हाल देखकर आमिर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा के हालात ऐसे हो गए हैं कि फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं और ओटीटी पर खरीददार। लेकिन अब लग रहा है कि मेकर्स की मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। लाल सिंह चड्ढा को ओटीटी बायर मिल चुका है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को कम डील में नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स इसे खरीदने के लिए काफी उत्साहित था।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने ओटीटी के सामने 150 करोड़ रुपये की डील रखी थी, लेकिन नेटफ्लिक्स को ये रकम काफी ज्यादा लगी, इसलिए बाद में 80 से 90 करोड़ में बात पक्की की गई थी। लेकिन जब लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई तो ये डील महज 50 करोड़ पर आ गई। लेकिन बाद में खबर आई कि नेटफ्लिक्स ने ये डील कैंसिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद आमिर खान अपनी फिल्म के लिए अलग प्लेटफॉर्म की तलाश करने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और नेटफ्लिक्स के बीच एक बार फिर बात हुई है और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। लेकिन नए नियम के मुताबिक ये फिल्म रिलीज डेट के आठ हफ्तों बाद ही ओटीटी पर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।