{"_id":"6308ad15866b987ec30aa24c","slug":"anand-ahuja-and-sonam-kapoor-with-their-newborn-baby-reached-at-anil-kapoor-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: बेटे को सीने से लगाकर अनिल कपूर के घर पहुंचे आनंद और सोनम, गृह-प्रवेश से पहले हुई पूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Kapoor: बेटे को सीने से लगाकर अनिल कपूर के घर पहुंचे आनंद और सोनम, गृह-प्रवेश से पहले हुई पूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आनंद अहूजा अपने बेटे के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद सोनम और आनंद अहूजा माता-पिता बन गए हैं। सोनम ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसके बाद 20 अगस्त को अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद सोनम और आनंद दोनों अपने बच्चे को लेकर आज पहली बार अनिल कपूर के घर पहुंचे। इस दौरान आनंद नन्हे मेहमान को सीने से लगाए नजर आए। सोनम और आनंद के घर पहुंचने से पहले अनिल कपूर घर के दरवाजे पर खड़े नजर आए, जहां उन्होंने बच्चे का स्वागत धार्मिक रीति रिवाज के साथ किया।
2 of 4
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सोनम और आनंद जब अपने बेटे के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे उस दौरान आनंद की गोद में सफेद कपड़े में लिपटा उनका बेटा नजर आ रहा है। दोनों जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचे तो पहले से ही वहां पंडित मौजूद थे। वीडियो में बच्चे के घर में प्रवेश से पहले पंडित पूजा कराते नजर आ रहे हैं।
रिया कपूर ने शेयर कीं सोनम कपूर के बेटे की तस्वीरें
- फोटो : insta
वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले तो जल से बच्चे की नजर उतारी गई। इसके बाद पंडित ने सभी के माथे पर तिलक लगाया और फिर घर के अंदर प्रवेश कराया। सोनम और आनंद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस की तरफ से भी बच्चे को खूब प्यार मिल रहा है। बता दें कि जब सोनम के बेटे का जन्म हुआ था, उसके बाद अभिनेत्री की मां और बहन दोनों उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनम कपूर, आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता कपूर और रिया कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह अपनी बहन के बेटे को देखने के बाद खुशी के मारे रोने लगी थीं। बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर लंदन से वापस मुंबई अपनी डिलीवरी के लिए आई हैं। बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद तक अभी वह अपने माता-पिता के घर पर ही रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।