{"_id":"6308a697a11c04765b56a9e2","slug":"satya-prem-ki-katha-release-date-kartik-aaryan-kiara-advani-movie-will-release-on-29-june-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satya prem Ki Katha:हॉरर कॉमेडी के बाद अब प्यार का जादू चलाएंगे कार्तिक, इस दिन रिलीज होगी 'सत्य प्रेम की कथा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Satya prem Ki Katha:हॉरर कॉमेडी के बाद अब प्यार का जादू चलाएंगे कार्तिक, इस दिन रिलीज होगी 'सत्य प्रेम की कथा'
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 'भूल भूलैया 2' का स्वाद चखा है और एक बार फिर से वह अपनी की आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में है। खास बात ये है कि इस फिल्म में भी कार्तिक को जोड़ी कियारा के साथ बनी है। हालांकि ये फिल्म लंबे समय से कतार में थी, लेकिन अब 'भूल भूलैया 2' की सफलता का फायदा कार्तिक की इस फिल्म को भी मिल सकता है। फिलहाल 'सत्य प्रेम की कथा' सिनेमाघरों में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और मेकर्स ने आज इसकी रिलीज की तारीख भी रिवील कर दी है।
2 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित निर्देशक समीर विद्वांस द्वारा किया गया है। ये फिल्म एक लव रोमांटिक ड्रामा होगी। मौजूदा एक्शन के दौर में निर्माता फिर से एक नई प्रेम कहानी पर्दे पर उतारने के लिए तैयार है। इस फिल्म को ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने नम: पिक्चर्स साथ में बनाया गया है।
3 of 4
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। हालांकि फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए लिखा गया- एक म्यूजिकल लव स्टोरी की दुनिया में प्रवेश करें 'सत्य प्रेम की कथा' 29 जून, 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : social media
विरोध के बाद बदल दिया गया फिल्म का टाइटल
बता दें कि फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' के बारे में साल 2021 में जानकारी सामने आई थी। लेकिन उस समय इस फिल्म का टाइटल 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, जिस पर धार्मिक संगठनों द्वारा जताए गए विरोध के बाद टाइटल को बदलकर 'सत्य प्रेम की कथा' कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।