फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sita Ramam: अब हिंदी सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार दुलकर-मृणाल की फिल्म, जानिए किस दिन होगी रिलीज

Fri, 26 Aug 2022 04:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 26 Aug 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Sita Ramam Dulquer Salmaan Mrunal Thakur Rashmika Mandanna starrer film to release on 2 september in hindi
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार दुलकर सलमान और बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम'  पिछले दिनों खूब सुर्खियों में रही थी। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की तारीफ मिली थी। इस पैन इंडिया फिल्म ने टिकट खिड़की पर भी धमाकेदार कमाई की थी। मीडिया में खूब लाइमलाइट लूटने के बाद अब एक बार फिर दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म सुर्खियों में है। 'सीता रामम' साउथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ब्लॉक्बस्टर फिल्म की हिंदी की रिलीज डेट का एलान हो गया है।

Sita Ramam Dulquer Salmaan Mrunal Thakur Rashmika Mandanna starrer film to release on 2 september in hindi
सीता रामम - फोटो : insta

दरअसल, कुछ ही देर पहले फिल्म के अभिनेता दुलकर सलमान ने 'सीता रामम' के हिंदी संस्करण की रिलीज डेट अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। दुलकर ने फिल्म का मोशन पोस्टर साझा करते हुए   लिखा, 'सीता रामम अब हिंदी पट्टी के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रही है। 2 सितंबर को फिल्म भव्य तरीके से रिलीज होगी।' इस फिल्म ने तेलुगू सिनेमा में कमाल का कारोबार किया है। इतना ही नहीं इसे समीक्षकों की भी खूब तारीफ मिली है।

 

Sita Ramam Dulquer Salmaan Mrunal Thakur Rashmika Mandanna starrer film to release on 2 september in hindi
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' एक क्लासिक लव स्टोरी है, 80 और 60 के दशक में हुए  एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता सलमान एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी महीने 5 अगस्त को तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हुई थी। तीनों भाषाओं में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 30 करोड़ के बजट में बनी 'सीता रामम' ने  37.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sita Ramam Dulquer Salmaan Mrunal Thakur Rashmika Mandanna starrer film to release on 2 september in hindi
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta

फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। 'सीता रामम' को स्वप्न सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है। स्टार कास्ट की बात करें तो 'सीता रामम' में सलमान दुलकर, मृणाल ठाकुर के अलावा, रश्मिका मंदाना, सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और धारुन भास्कर आदि अहम किरदारों में हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed