Liger Vs KGF Box Office: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'लाइगर' ने अपने ओपनिंग डे पर ही लागत का 12 फीसदी कमा लिया है। तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी संस्करण ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी फिल्म पहले दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की केजीएफ: चैप्टर 1 का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई।
Liger Vs KGF Box Office: देवरकोंडा नहीं तोड़ पाए यश का रिकॉर्ड, केजीएफ के मुकाबले इतनी कम रही लाइगर की कमाई
Liger Vs KGF Box Office: देवरकोंडा नहीं तोड़ पाए यश का रिकॉर्ड, केजीएफ के मुकाबले इतनी कम रही लाइगर की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएफ बनाम लाइगर
यश की 'केजीएफ: चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 185.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यदि हम ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो यश की फिल्म ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी पहले दिन विजय देवरकोंडा यश को मात नहीं दे पाए। अब देखना ये होगा कि फिल्म पहले हफ्ते में कितना कलेक्शन करेगी।
| आंकड़ें | केजीएफ: चैप्टर 1 | लाइगर |
| बजट | 80 करोड़ रुपये | 125 करोड़ रुपये |
| ओपनिंग डे | 18.10 करोड़ रुपये | 15 करोड़ रुपये |
अलग-अलग भाषाओं में कमाए इतने करोड़
फिल्म ने तेलुगू राज्यों में 15 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन बहुप्रचारित हिंदी संस्करण ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हिंदी संस्करण के आंकड़े काफी निराशाजनक हैं। हालांकि फिल्म के तेलुगू राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि वहां विजय काफी प्रसिद्ध हैं।
| संस्करण | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| हिंदी | 1.3 करोड़ रुपये |
| तेलुगू | 13.79 करोड़ रुपये |
| अन्य भाषाएं | 0.4 करोड़ रुपये |
| कुल | 15.5 करोड़ रुपये |