आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को हिट बनाने के लिए आमिर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। यही वजह है कि दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आमिर किसी हॉलीवुड फिल्म की रीमेक में नजर आने वाले हैं। अब तक वह ऐसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। देखा जाए तो इस मामले में उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। आज हम आपको आमिर की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे।
Aamir Khan: हॉलीवुड रीमेक से चमका आमिर खान का करियर! ये सुपरहिट फिल्में हैं दे रही सबूत
90 के दशक में बनी 'हम है राही प्यार के' आमिर खान की हिट फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। हालांकि बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि यह एक हॉलीवुड रीमेक थी। आमिर खान की इस फिल्म की कहानी साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसबोट' से काफी मिलती जुलती थी।
'आती क्या खंडाला' गाना तो आपने सुना ही होगा। यह आमिर खान की फिल्म गुलाम का गाना है। गाने के साथ यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह हॉलीवुड फिल्म 'वाटरफ्रंट' का रीमके थी जिसमें मार्लन ब्रैंडो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर आमिर की यह फिल्म सफल साबित हुई थी।
साल 2008 में रिलीज हुई आमिर खान की गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में आमिर खान ने एट पैक एब्स के साथ दमदार नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म ओरिजनल नहीं थी यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित थी। फिल्म की कहानी क्रिस्टोफर नोलान की हॉलीवुड मूवी 'मेमेंटो' से काफी हद तक प्रेरित थी। बॉक्स पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
'धूम 3' में आमिर खान लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हालांकि यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई हॉलीवुड की 'द प्रेस्टीज' से प्रेरित थी। धूम 3 का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। आमिर के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थीं।