फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: सलमान के बाद आमिर ने की राम चरण से मुलाकात, क्या आपने देखी साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार की ये फोटो?

Tue, 28 Jun 2022 07:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Jun 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Met Ram Charan and his Wife Upasana Kamineni Konidela at his Hyderabad Residence
राम चरण, आमिर खान, उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सलमान खान ने साउथ सुपरस्टार राम चरण से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद की थी। सलमान के बाद अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान राम चरण से मिलने उनके घर पहुंचे। राम चरण की पत्नी उपासना ने दोनों एक्टर्स की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Met Ram Charan and his Wife Upasana Kamineni Konidela at his Hyderabad Residence
आमिर खान टीम आरआरआर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण के साथ नजर आए आमिर

शेयर की गईं फोटोज में आमिर, उपासना और राम चरण के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में उपासना पालतू कुत्ते को लिए दिख रही हैं। जबकि राम चरण उनके बगल में खड़े हैं। इस तस्वीर में सभी के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक आमिर अपनी फि्म लाल सिंह चड्ढा के वीएफएक्स के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। जैसे ही राम चरण को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत आमिर को अपने घर डिनर के आमंत्रित कर दिया।

Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Met Ram Charan and his Wife Upasana Kamineni Konidela at his Hyderabad Residence
सलमान खान, वेंकटेश, उपासना, पूजा हेगड़े, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के साथ दिखे राम चरण-उपासना
बता दें कि आमिर खान से पहले राम चरण से मिलने उनके आवास पर सलमान खान भी पहुंचे थे। उपासना की ओर से शेयर की गई दूसरी तस्वीर में फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की स्टार कास्ट को देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी कमेंट किया है। पूजा ने एक्टर और उनकी पत्नी को इस मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Met Ram Charan and his Wife Upasana Kamineni Konidela at his Hyderabad Residence
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे आमिर
बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को हिट बनाने के लिए एक्टर इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के तीसरे गाने के रिलीज इवेंट में उन्हें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ देखा गया था। अक्षरा के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed