फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: क्या 'फॉरेस्ट गंप' की तरह आमिर की फिल्म में भी होंगे बोल्ड सीन? एक्टर ने दिया ये जवाब

Wed, 03 Aug 2022 03:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Aug 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan reveals that film have not bold scene
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी वजह से अभिनेता फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान वह मीडिया से भी खूब मुखातिब हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म भले ही फॉरेस्ट गंप का रीमेक है लेकिन इसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से दोबारा लिखा गया है। उन्होंने बताया कि यह कई मामलों में ओरिजनल से बिलकुल अगल है।

Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan reveals that film have not bold scene
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नहीं होंगे ऐसे सीन

साल 1994 में रिलीज हुई टॉम हैंक्स की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' ने रिलीज के बाद कई देशो में धमाल मचा दिया था। फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड में भी जलवा देखने को मिला था। फिल्म में कुछ बोल्ड सीन भी थे। हालांकि आमिर की फिल्म में इस तरह के कोई भी सीन देखने को नहीं मिलेंगे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में इस तरह के किसी भी सीन को नहीं रखा गया है।

Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan reveals that film have not bold scene
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनी है फिल्म

इस फिल्म पर बात करते हुए आमिर ने इंटरव्यू में बताया, 'फिल्म में फॉरेस्ट गंप की कई चीजें मौजूद हैं लेकिन इसकी कहानी को भारतीय दर्शकों के हिसाब से बुना गया है। मूल फिल्म में बोल्ड सीन थे लेकिन हमने अपनी फिल्म में इस तरह के दृश्य नहीं रखे हैं।' उन्होंने बताया कि यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है।

Koo App

#Xclusiv... ’LAAL SINGH CHADDHA’ RUN TIME... #LaalSinghChaddha certified ’UA’ by #CBFC on 2 August 2022. Duration: 164.50 min:sec [2 hours, 44 min, 50 sec]. #India Theatrical release date: [Thursday] 11 Aug 2022. #LSC

View attached media content

- Taran Adarsh (@taran_adarsh) 3 Aug 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan reveals that film have not bold scene
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन होगी रिलीज

गौरतलब है कि आमिर खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लाल सिंह चड्ढा से आमिर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्या और मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 सिंतबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed