फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha First Review: 'लाल सिंह चड्ढा' के फैन हुए नागार्जुन, फिल्म देखने के बाद कह डाली बड़ी बात

Mon, 08 Aug 2022 12:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Aug 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya father Akkineni Nagarjuna first review of Aamir Khan Film
नागार्जुन, आमिर खान, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज से पहले ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक मुहिम चलाई गई थी। जिसमें आमिर के पुराने बयानों को मुद्दा बनाया गया था। हालांकि इसके बाद आमिर ने लोगों से भावनात्मक अपील की थी कि वह उनकी फिल्म का बायकॉट न करें। फिलहाल आमिर इस फिल्म को हिट बनाने के लिए इसका जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौली, नागार्जुन, सुकुमार और चिरंजीवी जैसे दिग्गज कलाकारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जिसके बाद अब नागार्जुन का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं फिल्म देखने के बाद उन्होंने क्या कहा...

Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya father Akkineni Nagarjuna first review of Aamir Khan Film
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया है जिसमें एक्टर ने कई बातें कही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखने का सौभाग्य मिला। इसे देखने के बाद एक ताजी हवा का एहसास हुआ। यह एक ऐसी फिल्म है जो सतह से काफी गहरी है। फिल्म आपको हंसाएगी, रुलाएगी और सोचने पर मजबूर कर देगी।'

Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya father Akkineni Nagarjuna first review of Aamir Khan Film
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा कि प्यार और मासूमियत से कुछ भी जीता जा सकता है। इस नोट में अपने बेटे की तारीफ करते हुए एक्टर ने लिखा, 'नागा चैतन्य को एक अभिनेता के रूप में उभरते हुए देखना एक अदभुत एहसास है।' उन्होंने आगे फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन और लेखक अतुल कुलकर्णी की तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Naga Chaitanya father Akkineni Nagarjuna first review of Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी दिग्गज कलाकारों ने फिल्म देखने के बाद आमिर से कुछ सीन में बदलाव करने के लिए कहा था जिसके बाद एक्टर ने उनकी बात को मानते हुए फिल्म में कुछ परिवर्तन किया है। गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यही वजह है कि वह इस फिल्म को हिट बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म का मुकाबला 11 सितंबर को अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के साथ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed