फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Forest Gump Vs LSC: फॉरेस्ट गम्प ने लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट किया तो भड़के फैंस, बोले- डुप्लीकेट की जरूरत नहीं

Mon, 08 Aug 2022 11:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 08 Aug 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: How Americans Are Reacting To Forrest Gump Hindi Remake Film of Aamir Khan Kareena kapoor
फॉरेस्ट गंप बनाम लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर खान अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। कोई इसे बायकॉट करने की मांग कर रहा है तो कोई इसे मास्टर पीस बता रहा है। इसी बीच 'फॉरेस्ट गंप' के निर्माताओं ने आधिकारिक हैंडल पर 'लाल सिंह चड्ढा' के संबंध में पोस्ट किया है। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 में आई 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है।

Laal Singh Chaddha: How Americans Are Reacting To Forrest Gump Hindi Remake Film of Aamir Khan Kareena kapoor
लाल सिंह चड्ढा-फॉरेस्ट गंप - फोटो : सोशल मीडिया

'फॉरेस्ट गंप' के निर्माताओं ने किया पोस्ट
हाल ही में 'फॉरेस्ट गंप' के निर्माताओं ने आधिकारिक हैंडल पर 'फॉरेस्ट गंप' और 'लाल सिंह चड्ढा' के सीन का कंपैरिजन करने वाली एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने लिखा, "एक आदमी की असाधारण यात्रा देखें जो आपको प्यार, गर्मजोशी और खुशी से भर देगी। #ForrestGump की आधिकारिक भारतीय रीमेक #LaalSinghChaddha, 11 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"  वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर फॉरेस्ट गंप के निर्माताओं के इस पोस्ट से लाल सिंह चड्ढा को फायदा पहुंच सकता है। लेकिन कमेंट्स पढ़कर ऐसा मेहसूस हो रहा है कि अमेरिका की जनता मेकर्स पर भड़की हुई है। 
 

Laal Singh Chaddha: How Americans Are Reacting To Forrest Gump Hindi Remake Film of Aamir Khan Kareena kapoor
Laal Singh Chaddha song Jugnu - फोटो : amar ujala

यूजर्स बोले- सॉरी, लेकिन...
एक यूजर ने लिखा, "सॉरी, लेकिन एक परफेक्ट फिल्म को बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। आप एक मोशन पिक्चर की नकल नहीं कर सकते। यह किसी कारण से आइकॉनिक है।” अन्य यूजर ने लिखा, "कुछ भी कभी भी ओरिजनल से ऊपर नहीं होगा।" एक और यूजर ने लिखा, "केवल एक फॉरेस्ट गंप है, चाहे कितने भी रीमेक हों ..."। वहीं एक नेटिजन ने लिखा, "कुछ चीजों के साथ छेड़खानी नहीं करती चाहिए और उनकी बस सराहना करनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: How Americans Are Reacting To Forrest Gump Hindi Remake Film of Aamir Khan Kareena kapoor
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिम्मत कैसे हुई?.... फॉरेस्ट गंप के एडॉप्शन की बात सुनकर ऐसा था आमिर का रिएक्शन
एक साक्षात्कार में, आमिर खान ने खुलासा किया कि 'मैं थोड़ा चिंतित था, क्योंकि यह पहली फिल्म थी जिसके लिए अतुल बतौर स्क्रिप्ट राइटर काम कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले एक भी स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी। मुझे लगा कि अगर मैंने स्क्रिप्ट सुनी और मुझे पसंद नहीं आई, तो अतुल को बुरा लगेगा। साथ ही, फॉरेस्ट गंप जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म के एडॉप्शन की कल्पना करना भी मुश्किल हो रहा था। इसलिए मैंने दो साल तक उनकी स्क्रिप्ट नहीं सुनी"। आमिर ने आगे कहा, "मेरा रिएक्शन ऐसा था कि आप फिर से फॉरेस्ट गंप बनाने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं। यह वैसा ही है जैसा भारत में 'मुगल-ए-आजम' और 'मदर इंडिया' को फिर से बनाना। मुझे लगा कि मैं जो चीज बनाना नहीं चाहता, उसे सुनने में अपना समय क्यों बर्बाद करूं? लेकिन जब मैंने इसे सुना, मेरे होश उड़ गए। मुझे लगा, हां, उसने कर दिखाया। यह मेरे लिए एक बहुत ही रोमांचक अनुभव था। जिस क्षण मैंने इसे सुना, मैंने कहा कि मैं यह करना चाहता हूं। "

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed