फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: फिल्म देखने के बाद क्या बोलीं आमिर खान की अम्मी, अभिनेता ने बताई मां की प्रतिक्रिया

Fri, 29 Apr 2022 12:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Apr 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha amir khan reveals mother reaction after watching film said Aapki film boht sahi hai
आमिर खान अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच आमिर खान ने बीते दिनों अपनी इस फिल्म का एक गाना जारी किया। अभिनेता ने अपनी फिल्म के पहले गाना का ऑडियो रेडियो चैनल के जरिए रिलीज किया, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। वहीं, इसी रेडियो चैनल पर बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म पर अपनी मां की प्रतिक्रिया भी बताई है। अभिनेता ने बताया कि उनकी मां को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बेहद पसंद आई है। 

Laal Singh Chaddha amir khan reveals mother reaction after watching film said Aapki film boht sahi hai
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में बताया कि उनकी अम्मी को फिल्म काफी अच्छी लगी है और उन्होंने किसी की बात ना सुनने की सलाह दी है। अभिनेता ने कहा, 'मैं हमेशा अम्मी का पहला रिएक्शन लेता हूं किसी भी चीज के लिए। उसके बाद मैं अपने बच्चों का रिएक्शन लेता हूं।'


 

Laal Singh Chaddha amir khan reveals mother reaction after watching film said Aapki film boht sahi hai
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' देखने के बाद उनकी मां ने कहा, 'अम्मी को फिल्म बहुत पसंद आई है। आमिर आप किसी की बात मत सुनिए। आपकी फिल्म बहुत सही है और आप यही रिलीज करिए। कुछ मत काटना। मेरे लिए ये बात बहुत जरूरी है कि अम्मी को मेरे काम के बारे में क्या लगता है। मेरे लिए उनकी प्रतिक्रिया नंबर एक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha amir khan reveals mother reaction after watching film said Aapki film boht sahi hai
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हो रही है फिल्म
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। पहले ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने का साथ 'केजीएफ चैप्टर 2' को सीधा टक्कर दे रही थी लेकिन किसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed