{"_id":"6301282d5173fd2d873d4cea","slug":"laal-singh-chaddha-box-office-collection-day-10-aamir-film-flop-know-the-tenth-day-earning-in-all-languages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha Day 10: 'लाल सिंह चड्ढा' का दसवें दिन बुरा हाल, सारी भाषाओं को मिलाकर हुई सिर्फ इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha Day 10: 'लाल सिंह चड्ढा' का दसवें दिन बुरा हाल, सारी भाषाओं को मिलाकर हुई सिर्फ इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, आज इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे दस दिन हो चुके हैं। मेगा बजट में बनी आमिर की ये फिल्म अपने दस दिनों में भी लागत का आधा हिस्सा तक निकालने में विफल साबित हुई है और इसी के साथ ये फिल्म इस साल की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई है, क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉयकॉट सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका पूरा असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। ये फिल्म हर बढ़ते दिन पर घटती कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से जद्दोजहद कर रही है, उसे देखकर तो साफ पता चल रहा है कि दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया है। फिलहाल इसका दसवें दिन का शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लाल सिंह चड्ढा' एडवांस बुकिंग की बदौलत पहले दिन तो 11.50 करोड़ की ठीक-ठाक ओपनिंग करने में कामयाब रही, लेकिन इसके अगले दिन से यह लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। दिन प्रतिदिन 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। हाल ये हैं कि दसवें दिन भी ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं निकाल पाई है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिन पर मेकर्स आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, कि फिल्म हिट होगी। हालांकि 'लाल सिंह चड्ढा' जिस तरह से डिजास्टर साबित हो रही है। वह तो शायद मेकर्स या फिर अभिनेता ने खुद भी नहीं सोचा होगा। फिलहाल इस फिल्म ने रिलीज से नौवें दिन तक तकरीबन 52.60 करोड़ की कमाई है, वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने देश में सभी भाषाओं में महज 1.50 करोड़ की कमाई की है। जिसके हिसाब से फिल्म ने दस दिनों में सिर्फ 54 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। जहां टॉम हैंक्स की फिल्म को खूब पसंद किया गया था, वहीं आमिर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। फिल्म में आमिर और करीना की जोड़ी बनाई गई है, जबकि एक्ट्रेस मोना सिंह ने खुद से उम्र में बड़े आमिर खान की मां का किरदार अदा किया है। फिलहाल मेकर्स का कहना है कि उनका पैसे डूबा नहीं है क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' विदेशों में अच्छा कारोबार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।