फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: बायकॉट के बीच दिन ब दिन कैसे गिर रही है लाल सिंह चड्ढा की कमाई, यहां समझें पूरा खेल

Sun, 14 Aug 2022 04:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Aug 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha box office collection day one two and three aamir khan film earning continue to slows down
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों को काफी भी उम्मीदें थीं। फिल्म भारी विरोध के बीच रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर लंबे समय से 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट चल रहा है और सड़कों पर भी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए। लेकिन इसके बावजूद माना जा रहा था कि आमिर खान इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देंगे। लेकिन वह ऐसा करने में नाकामयाब रहे। अभिनेता की इस फिल्म की कमाई दिन ब दिन गिरती जा रही है, जिससे ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म को बजट निकालना भी अब मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट में देखें फिल्म की कमाई का हाल....

laal singh chaddha box office collection day one two and three aamir khan film earning continue to slows down
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उम्मीद से कम रही पहले दिन की कमाई
'लाल सिंह चड्ढा' से उम्मीद की गई थी कि यह फिल्म पहले दिन लगभग 17 करोड़ का कलेक्शन करेगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चर्चा में थी क्योंकि इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' भी रिलीज हुई है। ऐसे में एडवांस बुकिंग के समय से दोनों फिल्मों में टक्कर देखने को मिल रही है। कई जगह 'लाल सिंह चड्ढा' आगे थी लेकिन रिलीज के साथ यह फिल्म धराशायी हो गई। इस फिल्म ने पहले दिन महज 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की। 

laal singh chaddha box office collection day one two and three aamir khan film earning continue to slows down
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरे दिन रहा ये हाल
वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 7.26 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं क्षेत्र के अनुसार फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि दिल्ली और मुंबई के चुनिंदा सिनेमाघरों में दर्शकों की सम्मानजनक भीड़ देखने को मिली। इसके बावजूद फिल्म की कमाई ठीक नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha box office collection day one two and three aamir khan film earning continue to slows down
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीसरे दिन भी भारी गिरावट
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा वीकएंड का फायदा भी नहीं उठा पाई। इस फिल्म की कमाई में तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने शनिवार को देशभर में सिर्फ नौ करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने तीन दिनों में अब तक देश भर में मात्र 27.96 करोड़ का कारोबार किया है। भारत में खराब प्रदर्शन और विरोध झेल रही लाल सिंह चड्ढा की फ्लॉप होती दिख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed