फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- उन्होंने हिंदूफोबिक 'पीके' बनाई और अब...

Wed, 03 Aug 2022 04:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Aug 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Boycott Controversy: Kangana Ranaut claims that it is Skillfully Curated by Aamir Khan
कंगना रणौत-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन उससे पहले फिल्म का बहिष्कार शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग आमिर खान के पुराने बयानों की वजह से इस फिल्म को बायकॉट करने की बात कह रहे हैं। हालांकि आमिर खान ने इस ट्रेंड के बाद यह साफ तौर पर कह दिया है कि उन्हें गलत समझा जा रहा है। वह भी अपने देश से बहुत प्यार करते हैं। इस बीच कंगना रणौत भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने आमिर पर एक ऐसा आरोप लगाया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Laal Singh Chaddha Boycott Controversy: Kangana Ranaut claims that it is Skillfully Curated by Aamir Khan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने लगाए गंभीर आरोप
कंगना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने आमिर पर आरोप लगाया है कि फिल्म का बहिष्कार उन्होंने ही शुरू करवाया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने हैशटैग 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' का मास्टरमाइंड बताया है। उनके मुताबिक आमिर ने जान बूझकर फिल्म की रिलीज से पहले इस विवाद को शुरू किया।
Laal Singh Chaddha Boycott Controversy: Kangana Ranaut claims that it is Skillfully Curated by Aamir Khan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर को सता रहा फिल्म के फ्लॉप होने का डरः कंगना
कंगना के मुताबिक आमिर खान को यह डर सता रहा है कि कहीं चार साल बाद आ रही उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप न हो जाए। इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू किया है। कंगना ने इंस्टा पर लिखा, 'मुझे लगता है कि अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर जितनी भी नकारत्मक बातें हो रही हैं, वो खुद मास्टरमाइंड आमिर खान ने अपना दिमाग लगाकर शुरू किया है।' कंगना ने अपने पोस्ट में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का भी नाम लिए बिना जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'इस साल अभी तक केवल एक कॉमेडी फिल्म के सीक्वल को छोड़कर सभी फिल्म फ्लॉप साबित हुई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्में इस समय काफी अच्छा कर रही हैं जिनमें भारतीय संस्कृति को दिखाया गया है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Boycott Controversy: Kangana Ranaut claims that it is Skillfully Curated by Aamir Khan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट में जमकर साधा निशाना
कंगान यहीं नहीं रुकीं। इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, 'वैसे भी हॉलीवुड की रीमेक फिल्में अब नहीं चलतीं। लेकिन अब वह भारत को असहिष्णु कहेंगे। फिल्ममेकर्स को भारतीय दर्शकों की नब्ज को पकड़ने की जरूरत है। यह बात हिंदू-मुस्लिम को लेकर नहीं है। आमिर खान जी ने हिंदूफोबिक पीके बनाई या भारत को असहिष्णु कहा और अपने जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्म दी। कृप्या धर्म और विचारधारा पर फिल्में बनाना बंद करें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed