हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। 11 अगस्त को ये फिल्म पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी वजह आमिर खान हैं, जो चार साल बाद अपनी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर और साउथ के स्टार नागा चैतन्य नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले लोगों के मन में सवाल भी है कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा के खराब प्रदर्शन को सुधार पाएगी। क्या आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य मिल कर इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर साबित कर पाएंगे? आइए जानते के इन तीनों कलाकारों के रिपोर्ट कार्ड से...
Laal Singh Chaddha: आमिर-करीना और नागा चैतन्य की आखिरी मूवी रही फ्लॉप, क्या 'लाल सिंह चड्ढा' दिखा पाएगी कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान
आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, जो जल्दी-जल्दी फिल्में करने में विश्वास नहीं रखते हैं। वह साल दो साल में एक शानदार कहानी के साथ दर्शकों के बीच पेश होते हैं और इसी वजह से उनकी फिल्मों से सबको काफी उम्मीदें होती हैं। हालांकि, कई बार आमिर भी दर्शकों को निराश करते दिखे हैं। नीचे टेबल से जानें उनकी बीती पांच फिल्मों ने भारत में कैसा प्रदर्शन किया है।
फिल्म
बजट
(करोड़ में) कलेक्शन
(करोड़ में)नतीजा
ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान (2018)
300
151.19
फ्लॉप
सीक्रेट सुपरस्टार (2017)
15
63.4
हिट
दंगल (2016)
50
387.38
ब्लॉकबस्टर
पीके (2014)
85
340.8
ब्लॉकबस्टर
धूम 3 (2013)
175
284.27
ब्लॉकबस्टर
करीना कपूर
करीना कपूर के फैन्स के लिए फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' काफी खास है। मां बनने के बाद करीना कपूर फिल्मों में एक्टिव जरूर हैं लेकिन अभिनेत्री अब कुछ ही फिल्में करती हैं। हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के समय करीना प्रेग्नेंट थीं। करीना और उनके फैन्स को 'लाल सिंह चड्ढा' से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि एक्ट्रेस की ज्यादातार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
फिल्म
बजट
(करोड़ में) कलेक्शन
(करोड़ में)नतीजा
अंग्रेजी मीडियम (2020)
23
9.36
फ्लॉप
गुड न्यूज (2019)
85
205.14
सुपरहिट
वीरे दी वेडिंग (2018)
30
81.39
ब्लॉकबस्टर
उड़ता पंजाब (2016)
34
60.33
ब्लॉकबस्टर
की एंड का (2016)
20
52.31
ब्लॉकबस्टर
नागा चैतन्य
नागा चैतन्य तेलुगू सिनेमा के लोकप्रिय और सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ वह बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में उनके करियर के लिए ये फिल्म काफी खास है। 'लाल सिंह चड्ढा' में नागा चैतन्य 'बालाराजू' का किरदार निभा रहे हैं और वह फिल्म में आमिर खान के दोस्त होते हैं। यहां देखें नागा चैतन्य की बीती पांच फिल्मों का कलेक्शन।
फिल्म
बजट
(करोड़ में) कलेक्शन
(करोड़ में)नतीजा
थैंक्यू (2022)
40
8.95 (अब तक..)
....
बंगाराजू (2022)
35
49.29
सुपरहिट
प्रेम थीराम (2021)
---
----
----
लव स्टोरी (2021)
30
39.3
हिट
वेंकी मामा (2019)
45
50.70
हिट