{"_id":"62f6829a1849e102eb016065","slug":"laal-singh-chaddha-complaint-against-aamir-khan-for-disrespecting-indian-army-and-hurting-sentiments-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर शिकायत दर्ज करने की मांग, सेना और धार्मिक भावनाओं के अपमान का लगा आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर शिकायत दर्ज करने की मांग, सेना और धार्मिक भावनाओं के अपमान का लगा आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:14 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बीते कई समय से अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विरोध झेल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान बीते कई समय से अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विरोध झेल रही हैं। ऐसे में अब फिल्म के रिलीज होने के बाद भी इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर इस फिल्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत सौंपी गई है।
Trending Videos
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के एक वकील ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और कई अन्य के खिलाफ उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में कथित तौर पर "भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने" के लिए शिकायत सौंपी है। अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फिल्म में आपत्तिजनक सामग्री दिखाई गई है। ऐसे में उन्होंने आमिर खान, निर्देशक अद्वैत चंदन और पैरामाउंट पिक्चर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153 ए, 298 और 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि एक मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति को कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए सेना में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। जिंदल के मुताबिक फिल्म निर्माताओं ने भारतीय सेना को हतोत्साहित करने और बदनाम करने के लिए जानबूझकर ऐसा दृश्य दिखाया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने फिल्म के एक अन्य दृश्य पर भी आपत्ति जताई है, जिसमें लाल सिंह चड्ढा कहता है कि मेरी माँ ने कहा कि यह सब पूजा पाठ मलेरिया है। इससे दंगे होते हैं।" जिंदल ने इस सीन को धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला बताया।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी शिकायत में उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इस अधिकार का दुरुपयोग अक्षम्य है, जब यह देश के सम्मान और सद्भाव को खतरे में डालता है और समुदाय- धर्म के आधार पर अपने नागरिकों को भड़काता है। इसे एक गंभीर अपराध के रूप में माना जाता है। बता दें कि आमिर खान की यह फिल्म 11 अगस्त को देशभर में रिलीज की गई है। यह 1994 में आी हॉलीवुड क्लासिक, फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। चार साल में यह आमिर की पहली फिल्म है, जिसमें करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।