फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ से सामने आया नागा चैतन्य का लुक, सैनिक के किरदार में खूब जचे अभिनेता

Wed, 20 Jul 2022 09:30 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 20 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya Look As Soldier From Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film Unveil
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म 11 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से आमिर खान जहां वर्षों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो साउथ स्टार नागा चैतन्य अपना डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने नागा चैतन्य का नया फिल्म से एक लुक जारी किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya Look As Soldier From Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film Unveil
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

‘थैंक यू’ का कर रहे प्रमोशन
अक्किनेनी नागा चैतन्य इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक यू’ का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं, जो 22 जुलाई को रिलीज हो रही है। विक्रम के कुमार द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना नजर आएंगी। वहीं, आज यानी 20 जुलाई को 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स ने नागा चैतन्य का फिल्म से लुक जारी कर दिया है।
 

Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya Look As Soldier From Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film Unveil
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर शेयर किया लुक
आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, 'पेश है बोडिपलेम से बलाराजू...चैतन्य अक्किनेनी द्वारा अभिनीत! लव यू हमारे युवा सम्राट!' इस फिल्म में वह सैनिक बलाराजू का किरदार निभा रहे हैं। फैंस नागा चैतन्य को बॉलीवुड में डेब्यू करने पर बधाई भी दे रहे हैं और बाकी लोगों से भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए कह रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Naga Chaitanya Look As Soldier From Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan film Unveil
लाल सिंह चड्ढा, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' तेलुगू राज्यों के सिनेमाघरों में अच्छी मात्रा में रिलीज की जाएगी। मेगा स्टार चिरंजीवी फिल्म को तेलुगू में प्रस्तुत कर रहे हैं। हाल ही मे आमिर ने उनके लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफ की थी। 'लाल सिंह चड्ढा' के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। वहीं, इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed