फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए नागा चैतन्य ने कसी कमर, बताई संजय भंसाली से मुलाकात की असली वजह

Thu, 04 Aug 2022 07:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 04 Aug 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha starrer actor naga chaitanya on meeting Sanjay leela bhansali says i hope something work
नागा चैतन्य, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। नागा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वह जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगे और वह जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके अलावा, नागा ने बीते दिन ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने से मुलाकात की थी, जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली से नागा चैतन्य के साथ 'देवदास' बनाने की अपील की थी। वहीं, अब नागा चैतन्य ने संजय लीला भंसाली के साथ मुलाकात पर बात की है।  

laal singh chaddha starrer actor naga chaitanya on meeting Sanjay leela bhansali says i hope something work
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नागा चैतन्य ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली के साथ मुलाकात की वजह बताई है। अभिनेता से सवाल किया गया कि क्या वह आने वाले दिनों में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम करने वाले हैं? इस पर अभिनेता ने कहा कि मुझे उनसे (संजय लीला भंसाली) मिलकर बहुत अच्छा लगा। यह एक कैजुअल मीटिंग थी। वह एक ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिनके साथ मैं हमेशा ही काम करना चाहता हूं। इसलिए मैं उनके सम्मान के लिए उनसे मिलने गया था। मुझे उम्मीद है कि यह कुछ काम करेगा। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके साथ मैं यहां काम करना चाहता हूं।

laal singh chaddha starrer actor naga chaitanya on meeting Sanjay leela bhansali says i hope something work
नागा चैतन्य- संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अभिनेता ने ये भी कहा कि वह 'लाल सिंह चड्ढा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म की रिलीज के बाद पता चलेगा कि दर्शकों ने मेरे काम को कितना पसंद किया है। मैं यहां पर हर किसी के साथ काम करना चाहता हूं। अगर यहां लोग मुझे पसंद करेंगे तो मैं अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में जरूर कुछ विचार करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha starrer actor naga chaitanya on meeting Sanjay leela bhansali says i hope something work
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने क्यों की देवदास बनाने की मांग?
'देवदास' सिनेमा जगत की लोकप्रिय फिल्म है और इसके तेलुगू वर्जन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 1953 में तेलुगू भाषा में रिलीज हुई 'देवदासु' में नागा चैतन्य ने दादा नागेश्वर राव नजर आए थे। इसी वजह से जैसे ही संजय लीला भंसाली और नागा चैतन्य के मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो फैंस ने फिर से फिल्म को बनाने की डिमांड कर डाली। इस फोटो पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'संजय लीला भंसाली से देवदास को अपने साथ बनाने के लिए कहें।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म निर्माता ने आखिरकार हमारे छिपे हुए रत्न को खोज निकाला।' 

विज्ञापन
laal singh chaddha starrer actor naga chaitanya on meeting Sanjay leela bhansali says i hope something work
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में तेलुगू में रिलीज हुई फिल्म 'थैंक यू' में नजर आए थे। इसके अलावा, वह 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उन्होंने तमिल एक्टर विजय सेतुपति को रिप्लेस किया था। यह फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो रही है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार जाती है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed