{"_id":"67624ef7313c2491f60ce38e","slug":"laapataa-ladies-exit-from-oscars-2025-hansal-mehta-criticize-ffi-for-selection-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hansal Mehta: एफएफआई पर फूटा हंसल मेहता- रिकी केज का गुस्सा, 'लापता लेडीज' के ऑस्कर से बाहर होते ही कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansal Mehta: एफएफआई पर फूटा हंसल मेहता- रिकी केज का गुस्सा, 'लापता लेडीज' के ऑस्कर से बाहर होते ही कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:01 AM IST
सार
Hansal Mehta: एफएफआई के फैसले पर हंसला मेहता का गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल, हाल ही में फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट सूची में जगह नहीं बना सकी, जिसके बाद निर्देशक ने एक्स पोस्ट के जरिए फेडरेशन पर निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Hansal Mehta: निर्देशक हंसल मेहता ने ऑस्कर 2025 के लिए ‘लापता लेडीज’ के शॉर्टलिस्ट न होने पर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) की आलोचना की। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि थी, जो बेस्ट इंटरनेशनल फीचर श्रेणी में नामांकित हुई थी। मंगलवार को यह जानकारी सामने आई कि फिल्म को शॉर्टलिस्ट की गई सूची में जगह नहीं मिली। इस खबर के बाद हंसल ने एक्स पर एफएफआई के चयन को लेकर तंज कसा।
ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की सूची साझा करते हुए हंसल ने लिखा, “फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने फिर से वही किया। हर साल उनकी चयन प्रक्रिया और फिल्में चुनने का तरीका वैसा ही रहता है।”
Film Federation of India does it again! Their strike rate and selection of films year after year is impeccable. pic.twitter.com/hiwmatzDbW
हंसल के अलावा, संगीतकार रिकी केज और कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी एपएफआई के इस निर्णय की आलोचना की। रिकी केज ने लिखा, "लापता लेडीज एक बहुत अच्छी और मनोरंजक फिल्म है (मुझे यह पसंद आई), लेकिन यह भारत की ओर से ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में प्रतिनिधित्व करने के लिए बिल्कुल गलत चुनाव था। जैसा कि अनुमान था, यह हार गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रिकी केज
- फोटो : इंस्टाग्राम
संगीतकार ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, “कब तक हम यह नहीं समझेंगे कि हर साल हम गलत फिल्मों को चुन रहे हैं। बहुत सारी बेहतरीन फिल्में बनाई जाती हैं और हमें हर साल ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में जीतनी चाहिए। दुर्भाग्य से हम एक ‘मेन्स्ट्रीम बॉलीवुड’ बबल में रहते हैं, जहां हम उन फिल्मों से बाहर नहीं देख पाते जो हमें खुद मनोरंजक लगती हैं। हमें बस उन फिल्मकारों की फिल्मों को देखना चाहिए जो अपनी कला में बिना समझौता किए काम करते हैं... चाहे वह कम बजट हो या बड़ा बजट, स्टार हो या न हो, वह बस महान कला वाला सिनेमा हो।”
विज्ञापन
5 of 6
'लापता लेडीज'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, “यह दुख की बात है। जो फिल्म आधिकारिक रूप से सबमिट की गई थी, वह भी शॉर्टलिस्ट भी नहीं हुई। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूरे बोर्ड को निकाल दो और कुछ ऐसे लोग लाओ, जिनमें फिल्म को लेकर अच्छी समझ हो।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।