फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laapataa Ladies: इन दो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 'फूल' बनने में की थी नितांशी की मदद, किरण राव को कहनी पड़ी यह बात

Tue, 17 Dec 2024 06:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Dec 2024 06:48 PM IST
सार

Laapataa Ladies: नितांशी ने 'लापता लेडीज' के पहले सीन की शूटिंग को याद किया और बताया कि पहले दृश्य की शूटिंग के वक्त वह काफी डरी हुई थीं।  अभिनेत्री ने कहा, 'पहला सीन काफी इमोशनल था और इमोशनल सीन मेरी मजबूती है।"

विज्ञापन
Laapataa Ladies Nitanshi Goel reveals she drew inspiration from Deepika Padukone Alia Bhatt for the film
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम

'लापता लेडीज' में 'फूल' बनकर दर्शकों के दिलों में पहचान बनाने वाली नितांशी गोयल ने कम उम्र में ही वह कामयाबी हासिल कर ली है, जिसका सपना हर कलाकार देखता है। कमसिन उम्र और करियर की शुरुआत में ही नितांशी के कदमों को सफलता ने इस कदर चूमा है कि उनके नाम की गूंज अब हॉलीवुड में भी सुनने को मिल रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि 'लापता लेडीज' में 'फूल' के किरदार के लिए नितांशी को बॉलीवुड की इन दो अभिनेत्रियों की मदद मिली थी? आइए जानते हैं...

Laapataa Ladies Nitanshi Goel reveals she drew inspiration from Deepika Padukone Alia Bhatt for the film
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम

नितांशी ने ऐसे शूट किया था पहला सीन
 हाल ही में, जूम के साथ एक साक्षात्कार में नितांशी ने 'लापता लेडीज' के पहले सीन की शूटिंग को याद किया और बताया कि पहले दृश्य की शूटिंग के वक्त वह काफी डरी हुई थीं।  अभिनेत्री ने कहा, 'पहला सीन काफी इमोशनल था और इमोशनल सीन मेरी मजबूती है। मैंने खुद से कहा कि अगर इसे अच्छे से नहीं किया तो नाक कट जाएगी क्योंकि रोना मेरे अभिनय का मजबूत पक्ष है। अगर मैं आपके सामने रोती हूं तो सब कहते हैं कि मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूं।'

Laapataa Ladies Nitanshi Goel reveals she drew inspiration from Deepika Padukone Alia Bhatt for the film
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम @nitanshigoelofficial

दीपिका-आलिया ने ऐसे की थी मदद
नितांशी ने आगे बताया, 'किरण राव ने मुझपर काफी भरोसा किया था और मैं उनके भरोसे को तोड़ना नहीं चाहती थी। इसलिए शूटिंग से पहले मैंने रातभर गूगल पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के रोने वाले सीन को सर्च किया।  फिर सुबह मैंने दो-तीन इमोशनल सॉन्ग सुने और खुद को सीन के लिए तैयार कर लिया था।'

Naga-Sobhita: 'पांच राज्यों का खाना, 300 मेहमान, कोई स्टार संगीतकार नहीं', इतनी भव्य थी नागा-शोभिता की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Laapataa Ladies Nitanshi Goel reveals she drew inspiration from Deepika Padukone Alia Bhatt for the film
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम @nitanshigoelofficial

ऐसी थी किरण राव की प्रतिक्रिया
अभिनेत्री ने इस सीन पर किरण राव की प्रतिक्रिया को याद करते हुए कहा कि यह सीन इतनी अच्छी तरह से हुआ था कि किरण राव को बीच में आना पड़ा और रोना बंद करने के लिए कहा पड़ा था। मैं वाकई में इस सीन को शूट करते वक्त काफी खो गई थी।

Manchu Family Dispute: पारिवारिक विवाद पर मोहन बाबू की पत्नी ने लिखा पुलिस को पत्र, मांचू मनोज पर लगाए ये आरोप

विज्ञापन
Laapataa Ladies Nitanshi Goel reveals she drew inspiration from Deepika Padukone Alia Bhatt for the film
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम @nitanshigoelofficial

सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशंसकों ने नितांशी के इस बयान पर सहमति भी जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका और आलिया इमोशनल सीन काफी अच्छी तरह से कर लेती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फूल ने सच में समझदारी के साथ सीन शूट किया।' एक और यूजर ने लिखा, 'नितांशी ने सही अभिनेत्री का चुनाव किया था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed