{"_id":"5cd12648bdec2207244873c8","slug":"lady-gaga-changed-4-dress-at-met-gala-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Met Gala में लेडी गागा ने भरी महफिल में बदले कपड़े, VIDEO वायरल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Met Gala में लेडी गागा ने भरी महफिल में बदले कपड़े, VIDEO वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 07 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lady gaga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा मेट गाला 2019 में पहुंचीं तो लोगों की नजरें उन पर रुक गईं । हर बार की तरह इस बार भी लेडी गागा ने कुछ नया करने की कोशिश की । लेडी गागा रेड कारपेट पर 24 फीट लंबी गाउन पहनकर पहुंचीं । इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक 4 लुक बदले ।
2 of 5
lady gaga
अपने अलग-अलग लुक की वजह से लेडी गागा दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गईं। पहले लेडी गागा ने बलून स्टाइल पिंक कलर की ड्रेस में एंट्री ली । इसके बाद वो ब्लैक कलर की गाउन में दिखीं और फोटोग्राफर्स को पोज दिए ।
इस बार का मेट गाला न्यूयार्क के Metropolitan Museum of Art में हुआ । ब्लैक आउटफिट के बाद लेडी गागा पिंक कलर के वन पीस में दिखीं । इसके बाद लेडी गागा बिकिनी में आ गईं । बिकिनी के साथ लेडी गागा के हाई हील पहनी ।
लेडी गागा हमेशा अपने वियर्ड फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं । इस बार उनकी ड्रेस और मेकअप दोनों सुर्खियों में रहे । सिंगर का मेकअप शानदार था लेकिन वियर्ड ड्रेस की वजह से वो चर्चा में रहीं । लेडी गागा के इस लुक को Brandon Maxwell ने बनाया था ।
विज्ञापन
5 of 5
lady gaga
बता दें कि मेट गाला में हर साल एक थीम के तहत कपड़े पहने जाते हैं । इस साल मेट गाला का थीम फोटोग्राफर सुसेन सोंटाग के 1964 के फ़ोटो ऐस्से 'नोट्स ऑन कैंप' से प्रेरित है । थीम का नाम है-कैंप । इसी के तहत इस बार सितारों को ऐसे ड्रेस पहनकर आने थे । जो आयरनी, ह्यूमर, पैरोडी, नक़ल, चालाकी और नाटकीयता को दिखाएं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।