{"_id":"61de849966ef25751d42e310","slug":"ladykiller-arjun-kapoor-finally-got-the-heroine-after-parineeti-chopra-of-t-series-approaches-bhumi-pednekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LadyKiller: अर्जुन कपूर को फाइनली मिली हीरोइन, टी-सीरीज का परिणीति के बाद अब भूमि पर दांव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
LadyKiller: अर्जुन कपूर को फाइनली मिली हीरोइन, टी-सीरीज का परिणीति के बाद अब भूमि पर दांव
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लेडीकिलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘पानीपत’ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ जैसी चर्चित फिल्मों से हिंदी सिनेमा में अपने लिए एक अलग स्थान बनाने की कोशिशों में लगे अभिनेता अर्जुन कपूर के करियर के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। घरेलू उत्पादों और पारिवारिक ब्रांड्स के वह पसंदीदा चेहरे बन चुके हैं। युवाओं की नई सोच के हिसाब से खुद को पूरी तरह ढाल चुके अर्जुन कपूर की बीते साल एक फिल्म घोषित हुई थी, ‘लेडी किलर’। इस फिल्म की हीरोइन के लिए चली लंबी जद्दो जहद के बाद अब उनके लिए फिल्म की निर्माता कंपनी टी सीरीज ने भूमि पेडनेकर को फाइनल कर लिया है। दिलचस्प बात यहां ये है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर दोनों का टैलेंट मैनेजमेंट यशराज फिल्म्स की सहयोगी कंपनी यशराज टैलेंट्स देखती है। यशराज टैलेंट्स की ही कलाकार परिणीति चोपड़ा को इससे पहले टी सीरीज रणबीर कपूर के साथ बन रही संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनीमल’ के लिए भी फाइनल कर चुकी है।
2 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में एक हरियाणवी पुलिस वाले के किरदार को अर्जुन कपूर अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानते हैं। फिल्म में उनके प्रदर्शन की फिल्म जगत में तारीफ भी हुई। मोटापे को मात देने के चलते अर्जुन कपूर युवाओं में फिटनेस आइकन भी बनते दिख रहे हैं। और, यही वजह है कि अब दिग्गज फिल्म निर्माता उन्हें सोलो हीरो के तौर पर लेने से हिचकिचा भी नहीं रहे।
निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ को अर्जुन की हिंदी सिनेमा में लंबी छलांग माना जा रहा है तो विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म ‘कुत्ते’ और अजय बहल की हाल ही में घोषित हुई फिल्म ‘लेडीकिलर’ ने भी उनके करियर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी इन नई उपलब्धियों पर अर्जुन कपूर कहते हैं, “फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ मेरे करियर के लिए एक गेम चेंजर रहr है। इसने मुझे एक ऐसे किरदार में प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा और मैं तहे दिल से आभारी हूं कि उन्होंने फिल्म में मेरे प्रदर्शन को पसंद किया।” फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ कोरोना की दूसरी लहर से ठीक पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म है। बाद में इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया। इस फिल्म के बाद ही अर्जुन कपूर को फिल्म निर्माताओं ने नए नजरिये से नोटिस करना शुरू किया है।
विज्ञापन
5 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को अपनी अदाकारी की नई शो रील माने जाने के बारे में अर्जुन कपूर कहते हैं, “इस फिल्म ने मेरे लिए कई दरवाजे खोल दिए हैं और फिल्म निर्माता मुझे अपने उदार दृष्टिकोण से भरपूर प्रोजेक्ट्स में कास्ट करना चाहते हैं। ‘लेडीकिलर’ और ‘कुत्ते’ जैसी फिल्में इस बात के उदाहरण हैं कि आज फिल्म उद्योग मुझे कैसे देख रहा है और एक अभिनेता के रूप में ये मेरे अच्छे दिन चल रहे हैं और मैं इससे ज्यादा भाग्यशाली नहीं हो सकता।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।