फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hemant Birje: अब कहां है बॉलीवुड का टार्जन, पेट पालने के लिए करनी पड़ी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Wed, 12 Jan 2022 01:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Jan 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
where is Bollywood Tarzan Actor Hemant Birje now
हेमंत बिरजे और किमी काटकर - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल लाखों की संख्या में लोग एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई जाते हैं। इनमें से कुछ कामयाबी पाते हैं, तो कुछ स्ट्रगल ही करते रह जाते हैं। इनके अलावा कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म से चमक उठते हैं पर फिर भी गुमनाम हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ साल 1985 में आई फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता हेमंत बिरजे के साथ हुआ। हेमंत आज अचानक चर्चा में आए भी तो सड़क दुर्घटना की वजह से।

where is Bollywood Tarzan Actor Hemant Birje now
हेमंत बिरजे

गुमनाम हो गया बॉलीवुड का 'टार्जन'
हेमंत बिरजे बॉलीवुड के ऐसे सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जो वन टाइम वंडर बनकर रह गए। अपनी पहली फिल्म से लोगों के बीच अपनी एक पहचान बनाने के बाद हेमंत आज इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर गुमनामी का जीवन गुजार रहे हैं।

सिक्योरिटी गार्ड थे हेमंत 
मुंबई में हेमंत अपना पेट पालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। निर्देशक बब्बर सुभाष को अपनी फिल्म के हीरो की तलाश थी जो शक्तिशाली हो। एक दिन उनकी नजर हेमंत पर पड़ी और उन्हें फाइनल कर दिया। कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद हेमंत 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' के टार्जन बनने के लिए बिल्कुल फिट हो गए। इस फिल्म में उनके साथ किमी काटकर मुख्य भूमिका में थी। 

where is Bollywood Tarzan Actor Hemant Birje now
हेमंत बिरजे

सलमान और मिथुन जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी किया काम
अपनी पहली फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने बाद हेमंत ने और कई फिल्में की थी। उन्होंने इनमें सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया। इन सबके बावजूद उनकी फिल्में वो कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई और वे गायब हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
where is Bollywood Tarzan Actor Hemant Birje now
हेमंत बिरजे और किमी काटकर

रुक गया चर्चाओं का दौर
इंडस्ट्रा को अलविदा कहने के बाद हेमंत फिर कभी चर्चा में नहीं आए थे। 2016 में ऐसी खबरें सामने आई थी कि उनकी माली हालत खराब होने के चलते वो बेघर हो गए। बताया गया कि जिस घर में वो रह रहे थे वहां के मालिक ने उन्हें बाहर कर दिया था। इस खबर के बाद से आज उनको लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। 

हेमंत की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
अभिनेता हेमंत बिरजे की कार कल रात करीब आठ बजे  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उर्स टोल प्लाजा के पास सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त उनकी बेटी और पत्नी भी कार में थी। उनकी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उनकी बेटी बिल्कुल ठीक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed