{"_id":"65c43d584d8de2f87f0bd669","slug":"lahore-1947-actor-sunny-deol-fed-up-with-gadar-3-border-2-speculations-read-details-here-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: 'गदर 3'- बॉर्डर 2 की अफवाहों से तंग आए सनी देओल, अभिनेता को कहनी पड़ी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: 'गदर 3'- बॉर्डर 2 की अफवाहों से तंग आए सनी देओल, अभिनेता को कहनी पड़ी यह बात
सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। साल 2002 में आई गदर के आगे की कहानी बयां करती यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही सनी देओल की अन्य फिल्मों के सीक्वल को लेकर तरह-तरह की खबरे आनी शुरू हो चुकी हैं। सनी को अपनी सुपरहिट फिल्मों के अगले भाग को लेकर कई तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ रहा है।
इनमें 'बॉर्डर 2' और 'गदर 3' के नाम भी शामिल हैं। लोगों की ओर से बनाई जा रही ऐसी धारणाओं से अभिनेता काफी हैरान हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर सनी ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'गदर 2' के बाद से ही ऐसी अटकलें लगनी शुरू हुई हैं और लोग फिल्मों के सीक्वल को लेकर अंदाजे लगा रहे हैं।सनी ने कहा कि वे इन बातों से अब तंग आ चुके हैं। अभिनेता ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे खुद ही इसकी घोषणा करेंगे, लेकिन लोग सुनी सुनाई बातों को मान लेना पसंद करते हैं।
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही 'लाहौर 1947' में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इससे पहले संतोषी और सनी की जोड़ी एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी ने बताया कि संतोषी एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और वे हमेशा कई अच्छे विषयों के साथ आते हैं। दोनों ने एक साथ तीन फिल्में बनाई हैं और वे सभी अलग-अलग शैली होने के बाद भी शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि वे उसी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे जो उन्हें पसंद आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।