{"_id":"60a3e42c8ebc3e73e86d2b3a","slug":"laila-khan-actress-who-worked-with-rajesh-khanna-murdered-with-her-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वारदात: दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी ये हीरोइन, हत्या के डेढ़ साल बाद मिला था कंकाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वारदात: दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी ये हीरोइन, हत्या के डेढ़ साल बाद मिला था कंकाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
लैला खान और दिव्या भारती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला हर इंसान स्टार बनने की चाह रखता है और चाहता है कि उसे ऐसा स्टारडम मिले कि लोग देखते ही रह जाए। ऐसा ही एक सपना लिए फिल्मी दुनिया में एक खूबसूरत अभिनेत्री ने कदम रखा था। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसका ये सपना अधूरा रह जायेगा और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाएगी। जी हां, आज हम जिस अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं उन्होंने कम फिल्में कीं और जो कि खास चल भी नहीं पाई। लेकिन इस अभिनेत्री की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया था। आज हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस लैला खान के बारे में। मशहूर एक्ट्रेस बनने का सपना लिए इंडस्ट्री में आईं लैला खान की हत्या कर दी गई थी और उनका कंकाल पुलिस को डेढ़ साल बाद मिला था। सिर्फ यही नहीं लैला के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया था। तो चलिए आपको बताते हैं कौन थीं लैला खान और क्यों हुईं उनकी हत्या...
2 of 8
लैला खान
पाकिस्तान में जन्मीं लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था। उनकी मां सेलिना पटेल थीं। जिन्होंने तीन शादियां की थीं। सेलिना पटेल की पहली शादी नादिर शाह पटेल से हुई थी, जिनकी बेटी लैला खान थीं। लैला खान की पहली फिल्म साल 2008 में आई थी, जिसका नाम था 'वफा: अ डेडली लव स्टोरी।'
3 of 8
लैला खान
इस फिल्म में लैला ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ रोमांस किया था। फिल्म को राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने निर्देशित किया था। ये फिल्म कुछ खास तो चली नहीं लेकिन लैला के बोल्ड सीन्स सुर्खियों में छा गए। हालांकि, इसके बाद भी अभिनेत्री को अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थीं। वह बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और मुंबई में लगातार संघर्ष करती रहीं। लैला खान एक्ट्रेस दिव्या भारती को आइडल मानती थीं और उनकी तरह ही स्टार बनना चाहती थीं। कहा जाता है लैला दिव्या भारती की तरह ही एक्टिंग करने की कोशिश किया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
लैला खान
लैला खान की मां सेलिना के पास उस दौर में मुंबई में करोड़ों की संपत्ति थी। लैला का करियर कुछ खास चल नहीं रहा था ऐसे में उनकी मां ने सारी संपत्ति बेचकर दुबई शिफ्ट होने का प्लान बनाया। एक्ट्रेस की मां सेलीना और उनके तीसरे पति परवेज के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी और सेलीना दूसरे पति आसिफ के करीब आ रही थीं। परवेज को लग रहा था कि सेलीना अपनी संपत्ति बेचकर आसिफ के साथ दुबई जा रही हैं और उसे छोड़ देगी।
विज्ञापन
5 of 8
लैला खान
मुंबई के इंगतपुरी में लैला के परिवार का एक फॉर्म हाउस था। सात फरवरी 2011 को लैला अपने भाई-बहनों के साथ इस फॉर्म हाउस पर पार्टी करने पहुंची थीं। इसी पार्टी में सेलीना और परवेज के बीच दुबई जाने को लेकर कहासुनी हुई। और परवेज ने लोहे की रॉड से सेलीना पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। मां के बचाव में आए भाई-बहनों को भी परवेज ने मौत के घाट उतार दिया, जिसमें लैला खान भी थीं। फॉर्म हाउस पर उस रात छह लाशें थीं और परवेज ने सभी को फॉर्म हाउस के पीछे दफन कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।